लाइफस्टाइल डेस्क। Ayurvedic Herbs For Weight Loss – जल्दी वज़न घटाना बेहद मुश्किल होता है , ऐसे में अगर आप वज़न घटाना चाहते है तो सबसे पहले धैर्य रखे और फिर वज़न घटाने के लिए छोटे – छोटे कदम उठाएं। बता दे, आयुर्वेदिक औषधियां में विभिन्न जड़ी-बूटियों और मसालों से वज़न कम किया जा सकता है। आप चाहे तो इन आजमाकर देख सकते है।
हल्दी

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होता है, ये शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाती है। जो वज़न कम करने में मदद करता है, ये एंटीऑक्सिडेंट का भी एक अच्छा स्रोत है। आप हल्दी में काली मिर्च मिलाकर गर्म पानी के साथ ले या एक गिलास दूध में मिलाकर इसका सेवन करे।
जीरा

वज़न घटाने के लिए जीरे के पानी का सेवन करे, इसमें चयापचय उत्प्रेरण तत्व होते हैं जो पाचन को अच्छा रखते है। आप जीरे को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह पिए। इसके मदद से वज़न कम करने में मदद मिलती है।
Read also: Health: ये हैं एलोवेरा के फायदे, जानें इसके गुण
काली मिर्च

काली मिर्च को वसा जलने वाले मसाले के रूप में देखा जाता है, लेकिन एक शोध अध्ययन के मुताबिक इसमें पाया जाने वाला पिपेरिन नई वसा कोशिकाओं के निर्माण के लिए ज़िम्मेदार जीन की गतिविधि में रोक लगता है। इसिलए इसे अपने खाने में शामिल जरूर करे।
दालचीनी

दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मददगार होती है, ये भूख को कम करती है। इसका आप कई तरीके से सेवन कर सकते है , चाय में मिला सकते हैं या किसी डिश में डाल सकते हैं। इसके अलावा, दालचीनी का तुकड़ा चबा सकते है।

