किसान सम्मान निधि का डेटा न दे पाने पर अयोध्या के कृषि उपनिदेशक सस्पेंड

उत्तर प्रदेशकिसान सम्मान निधि का डेटा न दे पाने पर अयोध्या के कृषि...

Date:


किसान सम्मान निधि का डेटा न दे पाने पर अयोध्या के कृषि उपनिदेशक सस्पेंड

  • कृषि मंत्री ने अफसरों के साथ हो रही बैठक में मांगा था ब्योरा
  • खरीफ क्लस्टर की भी जानकारी न होने से लिया गया एक्शन

अयोध्या में कृषि उपनिदेशक को रविवार को सस्पेंड कर दिया गया है. उन पर शासन से मिले आदेशों के क्रियान्वयन में लापरवाही का आरोप लगा है. दरअसल, यूपी के कृषि मंत्री रविवार को अयोध्या मंडल के अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अयोध्या मंडर के उपनिदेशक से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का ब्योरा मांगा. इस पर वह कोई जवाब नहीं दे सके. इसके बाद उनसे कृषि मंत्री ने खरीफ क्लस्टर के बारे में सवाल किए. उसका भी वह जवाब नहीं दे सके. उन्हें अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत निलंबित कर दिया गया है.

किसानों को योजनाएं बताएं
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को बयान जारी कर कार्रवाई करने की जानकारी दी.उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए किसानों का सम्मान प्राथमिकता में है. उनसे संबंधित कामों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बैठक में अफसरों को निर्देश दिए कि किसी किसानों के लिए सरकार की ओर से जो योजनाएं चल रही है. उनकी बारे में किसानों को जागरूक भी किया जाए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...