अयोध्या: मस्जिद के लिए गठित बोर्ड शिलान्यास के लिए सीएम योगी को भेजेगा न्योता

उत्तर प्रदेशअयोध्या: मस्जिद के लिए गठित बोर्ड शिलान्यास के लिए सीएम योगी को...

Date:


अयोध्या: मस्जिद के लिए गठित बोर्ड शिलान्यास के लिए सीएम योगी को भेजेगा न्योता

लखनऊ: अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए गठित ट्रस्ट की जमीन पर बनने वाले जन सुविधाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को न्योता भेजा जाएगा। सीएम योगी को यह न्योता इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा।

जन सुविधाओं के शिलान्यास का भेजा जायेगा आमंत्रण
एनडीटीवीकी की खबर के अनुसार सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा इस जमीन पर मस्जिद निर्माण के लिए गठित इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अयोध्या जिले के धन्नीपुर गांव में वक्फ बोर्ड को मिली पांच एकड़ जमीन पर अस्पताल, लाइब्रेरी, कम्युनिटी किचन और रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। यही वजह है कि जन सुविधाओं की बात कहकर ट्रस्ट के लोग चाहते हैं कि इसके शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी पधारें।

जनता को सहूलियत देना मुख्यमंत्री का काम
ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि यहां बनने वाली जन सुविधा की ये सभी चीजें जनता की सुविधा के लिए होंगी और जनता को सहूलियत देने का काम मुख्यमंत्री का होता है। इसी हैसियत से इनके शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया जाएगा।

योगी ने कहा था यह
बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी टीवी चैनल को दिये गये साक्षात्कार में कहा था, ”एक योगी और हिन्दू होने के नाते वह अयोध्या में मस्जिद के शिलान्यास समारोह में नही जायेंगे।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...