पाकिस्तान से आये एक ही परिवार के 11 हिन्दू शरणार्थी जोधपुर में मृत मिले

फीचर्डपाकिस्तान से आये एक ही परिवार के 11 हिन्दू शरणार्थी जोधपुर में...

Date:


पाकिस्तान से आये एक ही परिवार के 11 हिन्दू शरणार्थी जोधपुर में मृत मिले

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले में पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थी परिवार के 11 सदस्य रविवार सुबह एक खेत में मृत पाए गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि परिवार का एक सदस्य जीवित पाया गया है. ये लोग देचु इलाके के लोदता गांव में एक झोंपड़ी में रहते थे.

आत्महत्या की आशंका
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बरहाट ने कहा, ‘‘लेकिन उसने घटना की कोई जानकारी न होने का दावा किया. ऐसा माना जा रहा है कि यह घटना रात की है.” बरहाट ने कहा, ‘‘हमें मौत की वजह अभी पता नहीं चली है लेकिन ऐसा लग रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने रात में कोई रसायन खाकर आत्महत्या की है.”

खेत में ही रहता था परिवार
उन्होंने बताया कि झोंपड़ी के आसपास किसी रसायन की बदबू आ रही थी जिससे लगता है कि उन्होंने कुछ खाया है.परिवार के सभी सदस्य भील समुदाय के पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थी थे और गांव में खेत में रह रहे थे जिसे उन्होंने खेतीबाड़ी के लिए बटाई पर लिया था.

जांच जारी
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘किसी के भी शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं हैं और न ही किसी तरह की साजिश के सबूत हैं लेकिन हमने फॉरेंसिक टीम और श्वान दल बुलाया है.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...