Site icon Buziness Bytes Hindi

लखीमपुर हिंसा में मृत किसानों की अस्थियां लेकर जायेंगे प्रत्येक मंडल मेंः राकेश टिकैत


लखीमपुर हिंसा में मृत किसानों की अस्थियां लेकर जायेंगे प्रत्येक मंडल मेंः राकेश टिकैत

कहा, केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी होने तक जारी रहेगा भाकियू का आंदोलन

सहारनपुरलखीमपुर खीरी में सरेआम कुचले गये किसानों की अस्थियां लेकर प्रत्येक मंडल में जाया जायेगा और मृत किसानों को न्याय दिलाने की मांग की जायेगी। केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी होने तक भाकियू का आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू हिंसा में मारे गये किसानों को न्याय दिला कर रहेगी।

आज सहारनपुर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा की लखीमपुर खीरी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों की सरेआम गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई केंद्र और प्रदेश की सरकार अपनी आंखें बंद कर किसानों की हत्याएं होती देख रही है। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री अरविंद सिंह टेनी को मंत्री पद से बर्खास्त किये जाने तक भाकियू का आंदोलन जारी रहेगा।

गठबंधन करेंगे, लेकिन अपनी शर्तों परः अखिलेश यादव

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए राकेश टिकैत ने कहा की एक साल से दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी होने के बावजूद केंद्र सरकार कृषि कानून वापस लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक काले कृषि कानून वापस नहीं लिये जाते किसानों का धरना जारी रहेगा।

मुश्किलों से भरा है आशीष मिश्रा का आने वाला समय

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं के लिए चल रहे धरने-आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाले भाकियू कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों की ताकत ही भाकियूू की ताकत है। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए कहा।

Exit mobile version