भाजपाईयों की हत्या करने वाले अपराधी नहींः राकेश टिकैत

फीचर्डभाजपाईयों की हत्या करने वाले अपराधी नहींः राकेश टिकैत

Date:


भाजपाईयों की हत्या करने वाले अपराधी नहींः राकेश टिकैत

  • लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद भीड़ ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं की कर दी थी हत्या

नई दिल्ली। इस देश का कानून चाहे कुछ भी कहे, किसी की हत्या करने वाले को सजा दे, लेकिन भाकियू नेता राकेश टिकैत की नजर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले अपराधी नहीं हैं। उनका कहना है कि यह क्रिया के बदले प्रतिक्रिया थी।

Read also: राकेश टिकैत ने अपने स्वार्थ के लिए मुद्दों का राजनीतिकरण कर किसानों को बदनाम किया : भाजपा

लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार को किसानों पर चढ़ाये जाने के कारण चार किसानों की मौत हो गयी थी। इसके बाद उग्र किसानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
लेकिन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की मानें तो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले अपराधी ही नहीं हैं। राकेश टिकैत का कहना है कि लखीमपुर खीरी में कारों के काफिले ने चार किसानों को कुचलकर उनकी हत्या कर दी थी। प्रदर्शनकारी किसानों पर कार चढ़ाये जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या की गयी। राकेश टिकैत का कहना है कि यह क्रिया के जवाब में की गयी प्रतिक्रिया थी। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या में शामिल लोगों को अपराधी नहीं मानता।

Read also: पीछे हटने का शब्द राकेश टिकैत की डिक्शनरी में नहीं

हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा के योगेेन्द्र यादव ने सभी की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि किसान हों या भाजपा कार्यकर्ता, सभी की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि इस मामले में न्याय मिलेगा। किसान नेता लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना को सुनियोजित बताते हुए मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के साथ उनके पिता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को भी गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने दशहरे पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पुतले फूंक कर विरोध करने की बात कही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...