ऑटो सेक्टर को बजट से बड़ी उम्मीदें

फीचर्डऑटो सेक्टर को बजट से बड़ी उम्मीदें

Date:

हर बार की तरह इस बार भी ऑटो सेक्टर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की FAME योजना के अगले चरण से काफी उम्मीद लगाए बैठा है। आपको बता दें कि FAME-2 की समयसीमा 31 मार्च को खत्म हो गई थी। इस दौरान देश की सरकार चुनाव में जाने वाली थी, इसलिए अस्थायी योजना के तौर पर 4 महीने के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशनल स्कीम (EMPS) शुरू की गई थी, जिसकी मियाद जुलाई में खत्म होने वाली है। अब ऐसे में FAME योजना के तीसरे चरण ‘FAME-3’ के शुरू होने की उम्मीद है।

संभव है कि इस नए बजट में सरकार की ओर से नई FAME-3 योजना को शुरू किया जा सकता है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक FAME के ​​इस तीसरे चरण में 10,000 करोड़ रुपये का परिव्यय दिया जा सकता है। जिससे देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के साथ-साथ सरकारी बसों को भी वित्तीय सहायता मिलेगी। हालांकि, इस योजना में अभी इलेक्ट्रिक कारों को शामिल नहीं किया गया है।

चूंकि FAME-3 पूरी तरह से नई योजना होगी, इसलिए वाहन निर्माताओं को इसके लिए फिर से आवेदन करना होगा। इसके अलावा इस योजना को 2 साल की अवधि के लिए लॉन्च किया जा सकता है। इस बार बजट में हाइब्रिड कारों पर टैक्स की दर कम होने की उम्मीदें हैं। फिलहाल भारत में हाइब्रिड वाहनों पर अधिकतम 43 फीसदी टैक्स लगता है, जो कि रेगुलर ICE (पेट्रोल-डीजल) वाहनों पर लगने वाले 48 फीसदी टैक्स से महज 5 फीसदी कम है। ऐसे में ऑटो सेक्टर को उम्मीद है कि इस बजट में हाइब्रिड वाहनों को टैक्स में रियायत मिले।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related