Auli Uttarakhand: औली में लौटी रौनक,दो साल बाद बर्फबारी और पर्यटकों से गुलजार

उत्तराखंडAuli Uttarakhand: औली में लौटी रौनक,दो साल बाद बर्फबारी और पर्यटकों से...

Date:


Auli Uttarakhand: औली में लौटी रौनक,दो साल बाद बर्फबारी और पर्यटकों से गुलजार

देहरादून। लाकडाउन और कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से ठप पर्यटन कारोबार एक बार फिर से पटरी पर लौट आया है। इस समय औली में रौनक लौट आई है। दो साल बाद औली में बर्फबारी (Snowfall in Auli) के बीच पर्यटकों की चहलपहल देख औली के होटल व्यापारी और अन्य दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के कम होने के बाद उत्तराखंड का पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। बता दें कि वर्ष 2019 और 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के कारण पर्यटन कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया था। अब 2021 के बाद से कारोबार कुछ बढ़ता दिखाई दे रहा है। पर्यटकों के आने से पहाड़ के कारोबारियों में नई उम्मीद के साथ ही नई रोशनी जागी है। इस समय जोशीमठ का औली इलाका बर्फबारी के बीच पर्यटकों से पूरी तरह से गुलजार है। औली में रौनक काफी बढ़ गई है।

Read also: सर्दियों में घूमने के लिए औली है बेस्ट

औली के रोपवे प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश भट्ट का कहना है कि इस साल रोपवे और चेयरकार से 50 हजार के लगभग पर्यटक पिछले तीन माह में औली पहुंचे हैं। पर्यटकों के आने से रोपवे और चेयरकार से कंपनी को करोडों की आय हुई है। इसके अलावा औली आने वाले पर्यटकों की संख्या सड़क मार्ग से भी काफी है। सड़क मार्ग से भी औली करीब 35 हजार पर्यटक फरवरी के अंतिम दिनों तक पहुंच चुके हैं। यहां के कारोबारियों को चारों धाम की यात्रा (char dham tour) से काफी उम्मीद है। चारों धाम की यात्रा इस बार मई से शुरू होगी। अगर चार धाम की यात्रा सुचारू तरीके से चलती है तो कोरोना में हुए नुकसान की भरपाई इस बार हो जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...