Site icon Buziness Bytes Hindi

Mathura Case: मथुरा की शाही ईदगाह में कांवड़ चढ़ाने की कोशिश, एक व्यक्ति गिरफ्तार

mathura

मथुरा में विवादित शाही ईदगाह में आज हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि हिंदू महासभा ने आज ईदगाह परिसर में हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया था। ईदगाह के बाहर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम हैं, वहीँ मुस्लिम समुदाय कि ओर से भी नमाज़ पढ़ने की बात कही गयी थी.

मामला अभी अदालत में

मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता तनवीर अहमद ने कहा कि कुछ हिंदू संगठन आज यहां पर जुटे हैं. उनकी संख्या बहुत कम है क्योंकि सभी हिन्दू संगठन उनके साथ नहीं हैं, स्थानीय जनता ने भी उन्हें पूरी तरह नकार दिया है, मथुरा सौहार्द की नगरी है. बाजार रोज़ की तरह खुले हैं, हम भी यहाँ नमाज़ पढ़ने आये हैं, हिन्दू संगठन के जो लोग आये हैं यह उनका व्यक्तिगत मामला हो सकता है, हम लोगों का या मथुरा के आम लोगों का उनसे कोई सम्बन्ध नहीं है. उन्होंने कहा कि मामला अभी न्यायालय में चल रहा इसलिए सभी को न्यायालय के आदेश का इंतजार करना चाहिए.

भारी सुरक्षा बंदोबस्त

बता दें कि पिछले हफ्ते अखिल भारत हिंदू महासभा ने शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान किया था. इस ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया था और आदेश जारी कर दिया गया था कि शाही ईदगाह के पास किसी भी समुदाय का कोई संगठन नहीं जायेगा. आज सुबह से इलाके सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाइट है, पुलिस बंदोबस्त के साथ रैपिड एक्शन फोस भी तैनात है. इस बीच खबर है कि इस भारी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर एक व्यक्ति विवादित परिसर में कांवड़ चढाने की कोशिश की जिसे हिरासत में ले लिए गया है वहीँ बहुत से हिंदूवादी नेताओं को नज़रबंद कर दिया गया है. पूरे इलाके की ड्रोन द्वारा निगरानी की जा रही है और ज़िले में दफा 144 लागू है.

Exit mobile version