मन्दिर निर्माण में राम विरोधी ताकतों का सपना नहीं होगा पूरा: हिन्दू महासभा

उत्तर प्रदेशमन्दिर निर्माण में राम विरोधी ताकतों का सपना नहीं होगा पूरा: हिन्दू...

Date:


मन्दिर निर्माण में राम विरोधी ताकतों का सपना नहीं होगा पूरा: हिन्दू महासभा

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने आज यहां राम जन्म भूमि पर हो रहे मन्दिर निर्माण को लेकर कहा कि मन्दिर निर्माण में राम विरोधी ताकतों का सपना पूरा नहीं होने वाला है। उन्होंने साफ कहा कि हिन्दू महासभा मंदिर निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा सहन नही करेगी और मंदिर निर्माण पूरा करवाने के लिए ट्रस्ट की सहयोगी बनकर समर्थन करेगी।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि हिन्दू महासभा के अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाकर सरयू का जल रक्तरंजित करने वाली समाजवादी पार्टी , सर्वोच्च न्यायालय में भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने का हलफनामा देने वाली कांग्रेस और मुस्लिमपरस्ती की नित नई मिसाल स्थापित करने वाली आम आदमी पार्टी को मंदिर निर्माण प्रकरण पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नही है । ये वही राजनीतिक दल हैं, जो दशकों से श्रीराम जन्मभूमि पर बाबरी मस्जिद निर्माण की पैरोकारी करते रहे है।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विरुद्ध आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाने की तहरीर देकर ट्रस्ट को जानबूझ कर षड्यंत्र में उलझाने का दुष्प्रयास है, ताकि मंदिर निर्माण को विवादित बनाकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के सन्निकट चुनाव में मुस्लिम समाज की सहानुभूति हासिल कर उनके वोट हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा ऐसी साजिशों को बेनकाब कर मंदिर निर्माण में आने वाली हर बाधा को दूर करेगी । हिन्दू महासभा अपनी 70 वर्षों की न्यायिक लड़ाई के अथक परिश्रम को ऐसे रामद्रोहियों की साजिशों की भेंट नही चढ़ने देगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...