मुजफ्फरनगर। जिले में थाना शाहपुर (Shahpur) क्षेत्र के गांव कसेरवा में खाने के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरशद उर्फ बंदर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया जिसमें गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं हालांकि पुलिस ने 25 हज़ार का इनामी बदमाश अरशद उर्फ बंदर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने घटना के बाद 8 लोगों को नामजद करते हुए 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है
Read also- दिल्ली: ड्रग्स पैडलर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, फायरिंग में 4 पुलिसकर्मी घायल
जनपद मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव कसेरवा में 25 हज़ार के इनामी बदमाश अरशद उर्फ बंदर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को उस समय लेने के देने पड़ गए जब रात के अंधेरे में बंदर के घर में घुसी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ करते हुए उसके शीशे तोड़ दिए इस घटना में दो सिपाही विकास कुमार और अमित कुमार घायल हो गए हालांकि घटना के बाद पुलिस ने 25 हज़ार रुपये का इनामी बदमाश अरशद उर्फ बंदर पुत्र फतेहदीन और अमजद पुत्र अब्बार सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है घटना में पुलिस ने 8 लोगों को नामजद करते हुए 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है गौरतलब है कि बदमाश अरशद उर्फ बंदर पर लूट, गोकशी, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज हैं जो थाना बुढाना खतौली मंसूरपुर रतनपुरी और शाहपुर थानों में दर्ज बताए जा रहे हैं एक मुकदमे में फरार चल रहे अपराधी बंदर को पुलिस पकड़ने गई थी तो ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया था घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है

