Shinzo Abe Shot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

इंटरनेशनलShinzo Abe Shot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला,गंभीर हालत...

Date:

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बदमाशों ने गोलीबारी की है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। बताया जा रहा है हमला उस समय हुआ जब आबे भाषण दे रहे थे। हमले में आबे बुरी तरह घायल हो गए। आबे की हालत गंभीर है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व पीएम पर हमले की पुष्टि पुलिस की ओर से की गई है। 

Read also: Sri Lanka: विस्फोटक हुई श्रीलंका की हालत, हिंसक झड़पों में सांसद की मौत, प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा

पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक समारोह में भाषण के दौरान आबे पर हमला हुआ। गोलीबारी में वो बुरी तरह से घायल हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा है। जिसके बाद उनकी स्थिति बहुत गंभीर है। घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनी गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली लगने के बाद आबे खून से लथपथ हो गए। 

हमले के बाद घायल शिंजो आबे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हमला करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आबे पर हमला क्यों हुआ इसका पता नहीं चल सका। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि आबे को  अस्पताल ले जाते समय उनकी सांस नहीं चल रही थी। पूर्व प्रधानमंत्री आबे की दिल की धड़कनें रुक गई थी।

Read also: Sri Lanka: रानिल विक्रमसिंघे बने प्रधानमंत्री, छठवीं बार संभालेंगे कमान

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। आबे साल 2006 से 2007 तक के लिए जापान के प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद वे फिर से 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री के लिए चुने गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...