टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बदमाशों ने गोलीबारी की है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। बताया जा रहा है हमला उस समय हुआ जब आबे भाषण दे रहे थे। हमले में आबे बुरी तरह घायल हो गए। आबे की हालत गंभीर है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व पीएम पर हमले की पुष्टि पुलिस की ओर से की गई है।
Read also: Sri Lanka: विस्फोटक हुई श्रीलंका की हालत, हिंसक झड़पों में सांसद की मौत, प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा
पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक समारोह में भाषण के दौरान आबे पर हमला हुआ। गोलीबारी में वो बुरी तरह से घायल हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा है। जिसके बाद उनकी स्थिति बहुत गंभीर है। घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनी गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली लगने के बाद आबे खून से लथपथ हो गए।
हमले के बाद घायल शिंजो आबे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हमला करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आबे पर हमला क्यों हुआ इसका पता नहीं चल सका। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि आबे को अस्पताल ले जाते समय उनकी सांस नहीं चल रही थी। पूर्व प्रधानमंत्री आबे की दिल की धड़कनें रुक गई थी।
Read also: Sri Lanka: रानिल विक्रमसिंघे बने प्रधानमंत्री, छठवीं बार संभालेंगे कमान
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। आबे साल 2006 से 2007 तक के लिए जापान के प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद वे फिर से 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री के लिए चुने गए थे।
