होली पार्टी में किसी ने स्कर्ट में डाला था हाथ, सोफिया हयात का खुलासा

बॉलीवुडहोली पार्टी में किसी ने स्कर्ट में डाला था हाथ, सोफिया हयात...

Date:


होली पार्टी में किसी ने स्कर्ट में डाला था हाथ, सोफिया हयात का खुलासा

एक्टर, मॉडल सोफिया हयात ने होली पर खुद के साथ हुए एक भयानक हादसे को शेयर किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार सोफिया ने बताया कि मैं होली पार्टी में थी। कई सारे सेलिब्रिटीज थे। कई लोग ऐसे थे जो मेरे साथ तस्वीरें निकालना चाहते थे। ऐसे में एक शख्स ऐसा था जिसने मेरी स्कर्ट में हाथ डाल दिया।

सोफिया के अनुसार “मैं ऐसे हालात में खुद को लेकर थोड़ा सुरक्षित हो जाती हूं जब कई सारे फैंस आस-पास होते हैं। लेकिन मैंने भांग वाली पानी पूरी खा ली थी। मुझे पता नहीं था कि इसमें भांग है और किसी ने मुझे बताया भी नहीं। सोफिया हयात ने आगे कहा कि भांग की वजह से मैं बहुत खुश हो गई थी। मैंने सबके साथ फोटो लिया। लेकिन एक शख्स ऐसा था जिसने मेरी स्कर्ट में हाथ डाल दिया।

सोफिया ने कहा कि पहले तो मुझे लगा कि ये नहीं हो सकता। लेकिन फिर उसने ये दोबारा किया। इस बार मैंने उसे सीने में जोर से मारा और वो फर्श पर गिर पड़ा। सोफिया ने कहा कि एक पत्रकार दोस्त ने उनकी मदद की और उन्हें कार तक पहुंचाया जिसके बाद वह अपने घर पर सुरक्षित पहुंच गईं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...