Yogi Swearing Ceremony: योगी के शपथ ग्रहण समारोह में इन दिग्गज नेताओं को भेजा गया निमंत्रण,भाजपा में उल्लास

विधानसभा चुनावYogi Swearing Ceremony: योगी के शपथ ग्रहण समारोह में इन दिग्गज नेताओं...

Date:

मेरठ। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 (UP assembly election 2022) के चुनावी नतीजे आने के बाद भाजपा के पक्ष में जनादेश आया। जिस पर भाजपा सरकार पार्ट 2 की तैयारी तेज कर रही है। इससे भाजपा में चारों ओर उल्लास है और मुख्यमंत्री योगी के शपथ ग्रहण की तैयारी जोरों पर है। योगी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी चल रही है। इसी बीच हर जगह चर्चा है कि कौन बनेगा मंत्री। मंत्री बनने के लिए दिग्गजों के अलावा पहली बार विधायक बने नेता भी अपने पक्ष में लामबंदी कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के दूसरे कार्यकाल का 25 मार्च को शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जहां मथुरा, अयोध्या, काशी के अलावा हरिद्वार के संतों को आमंत्रित किया है। वहीं सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। समारोह में केंद्र व प्रदेश सरकार योजनाओं के लाभार्थियों को भी बुलाया गया है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...