यूपी चुनावी दंगल 2022: तीन फरवरी को बुलंदशहर में दिग्गजों का जमावड़ा, सपा-भाजपा-कांग्रेस की टॉप लीडरशिप करेगी जनसंपर्क

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: तीन फरवरी को बुलंदशहर में दिग्गजों का जमावड़ा,...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: तीन फरवरी को बुलंदशहर में दिग्गजों का जमावड़ा, सपा-भाजपा-कांग्रेस की टॉप लीडरशिप करेगी जनसंपर्क

बुलंदशहर। यूपी चुनावी दंगल 2022 – सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को गुलावठी में दोपहर 12 बजे गुलावठी आएंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 फरवरी को जहांगीराबाद और डिबाई में जनसभा को संबोधित करेंगे। गुलावठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीकाप्टर दोपहर 12 बजे डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में बने हैलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद सीएम 12.15 बजे रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सीएम दोपहर एक बजे गुलावठी से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर जाएंगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। डीएन इंटर कॉलेज में हैलीपैड बनकर तैयार हो गया है तथा रामलीला मैदान में मंच बनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा योगी के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

Read also: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे चंद्रशेखर

अमित शाह 3 फरवरी को आएंगे बुलंदशहर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 3 फरवरी को सुबह 11 बजे जहांगीराबाद मंडी में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद डिबाई के कुबेर इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव व जयंत चौधरी आएंगे बुलंदशहर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी 3 फरवरी को बुलंदशहर आएंगे। पुलिस लाइन मैदान में हैलीपैड पर उनका हैलीकाप्टर प्रात: 11 बजे उतरेगा। 11.30 बजे बुलंदशहर में संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे। दोपहर 12 बजे से बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव अगौता, स्याना क्षेत्र के चित्सौना, स्याना होकर अनूपशहर के गांव शेखपुर में जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद शिकारपुर के गांव चांदौक तथा खुर्जा और सिकंदराबाद क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर शुरू कर दी गई हैं।

Read also: आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर समाजवादी पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज

प्रियंका गांधी 3 फरवरी को आएंगी बुलंदशहर

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी 3 फरवरी को जहांगीराबाद में आएंगी। अनूपशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी गजेंद्र सिंह के समर्थन में जहांगीराबाद में दोपहर 12:00 बजे डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी का कार्यक्रम मिलने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...