यूपी चुनावी दंगल 2022: मंत्री स्वाती सिंह का कटा टिकट, पति दयाशंकर को भी नहीं मिला, बृजेश पाठक की सीट बदली

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: मंत्री स्वाती सिंह का कटा टिकट, पति दयाशंकर को...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: मंत्री स्वाती सिंह का कटा टिकट, पति दयाशंकर को भी नहीं मिला, बृजेश पाठक की सीट बदली

लखनऊ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – समाजवादी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी लखनऊ की सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जैसी आशंका जताई जा रही थी कि इस बार सरोजिनी नगर सीट से राज्यमंत्री स्वाति सिंह का टिकट कट सकता है ठीक वैसा ही हुआ है। हालांकि यह भी कहा जा रहा था कि स्वाति सिंह का टिकट करता है तो उनके पति दयाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है लेकिन भाजपा ने इन सारी आशंकाओं को दरकिनार कर वहां से राज राजेश्वर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वही कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक की भी सीट बदली गई है और उन्हें कैंट सीट से उतारा गया है। 

Read Also : यूपी चुनावी दंगल 2022: लखनऊ में सास-दामाद को सपा का टिकट, प्रत्याशियों के नाम देखकर चौंके समर्थक
भारतीय जनता पार्टी ने पति पत्नी की आपसी लड़ाई में दोनों से ही किनारा किया है। दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह टिकट दावेदारी को लेकर आमने-सामने हो गए थे। जो हाल ही में खूब चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि स्वाति सिंह की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा था लेकिन उनके एक वायरल ऑडियो में सब कुछ बदल लिया है। इस वायरल ऑडियो में स्वाति सिंह अपने पति दयाशंकर सिंह पर मारपीट का आरोप लगा रही हैं जो काफी लाइमलाइट में रहा। जबकि वहीं लखनऊ की कैंट सीट को लेकर भी काफी उहापोह की स्थिति थी, ऐसा माना जा रहा था कि हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़ कर आई मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव को यहां से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बृजेश पाठक को इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए भेजा है।

ये है सूची
भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ की मलिहाबाद सीट से वर्तमान विधायक जया देवी को चुनावी मैदान में एक बार फिर से उतारा है। वही बख्शी का तालाब से योगेश शुक्ला को टिकट दिया गया है। इसके अलावा सरोजिनी नगर से राज राजेश्वर सिंह और लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। लखनऊ उत्तर से भारतीय जनता पार्टी ने अपने वर्तमान विधायक डॉ नीरज बोरा पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। वही लखनऊ पूर्व से नगर विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल को एक बार फिर मौका दिया गया है। जबकि लखनऊ मुख्य मध्य से रजनीश गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं कैंट से बृजेश पाठक और मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से अमरेश कुमार को टिकट दिया गया है। 

Read Also : यूपी चुनावी दंगल 2022 – लखनऊ: पांचवे दिन 31 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 23 फरवरी को होगा मतदान

यहां भी उतारे प्रत्याशी
भाजपा ने इसके अलावा महोली विधानसभा से शशांक त्रिवेदी को चुनावी मैदान में उतारा है वहीं सीतापुर से Rakesh राठौर गुरु को टिकट दिया गया है। इसी क्रम में भाजपा ने सिधौली सुरक्षित सीट से मनीष रावत और भगवंत नगर से आशुतोष शुक्ला को टिकट थमाया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे वाली सीट ऊंचाहार से अमरपाल मौर्य को टिकट दिया है और जहानाबाद से राजेंद्र पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। गौरीगंज से चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी और चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...