यूपी चुनावी दंगल 2022: केशव के सपा पर निशाना साध ध्रुवीकरण के साथ वोट देने की करी भावनात्मक अपील

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: केशव के सपा पर निशाना साध ध्रुवीकरण के...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: केशव के सपा पर निशाना साध ध्रुवीकरण के साथ वोट देने की करी भावनात्मक अपील

मेरठ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के लिए मतदाताओं से वोट की अपील की। बता दें कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विरोध सिराथू में हो चुका है। इसलिए केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में बिना किसी जोरदार भाषणबाजी करने के बजाय भावनात्मक अपील से काम चलाया। मेरठ दक्षिण क्षेत्र के प्रत्याशी डा0 सोमेंद्र तोमर के प्रचार के लिए आज आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए चुनाव को ध्रुवीकरण मोड पर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सपा—रालोद गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र उनके छोटे भाई हैं। इनको आज एक बार जिता दो उसके बाद बाकी काम मेरे ऊपर छोड़ दो। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि यह समझों कि मेरठ दक्षिण ये केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड रहे हैं। भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री की ये अपील कितना असर दिखाएगी ये तो 10 मार्च को पता चलेगा। लेकिन मेरठ दक्षिण हो या फिर और ​कोई विधानसभा मेरठ जिले का मतदाता ये जान गया है कि जब जीतने के बाद विधायक हाथ नहीं आता तो ये उपमुख्यमंत्री केशव प्रयास मौर्य कहां तलाशते फिरेंगे।

Read also: यूपी का विकास और 24 करोड़ जनता को सुरक्षा देना भाजपा का लक्ष्य, अयोध्या, काशी और मथुरा का भी विकास जरूरी : केशव प्रसाद मौर्य

शहर विधायक को बताया गुंडागर्दी वाला नेता

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सपा के विधायक को गुंडागर्दी वाला बताया। लेकिन वहीं जब उनसे भाजपा नेता द्वारा ब्राहमणों के लिए कहे गए बयान का वीडियो वायरल के बारे में पूछा तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता को सबक सिखाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध रूप से चलने वाले सभी बूचडखाने घर बंद हो गए है। किसानों का कर्जा माफ हुआ,इसके अलावा केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सबका ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि कही जहां कमेला था आज वहां पर कालेज बना हुआ है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब सपा के अखिलेश यादव नहीं बदले तो सपा कहां से बदल गई। मेरठ सोतीगंज के कबाड़ी आज ठेला लगा रहे है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related