UP Election 2022: जौनपुर में क्या हैं सियासी समीकरण, धनंजय सिंह का राजनीतिक कैरियर दांव पर, बसपा ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला

विधानसभा चुनावUP Election 2022: जौनपुर में क्या हैं सियासी समीकरण, धनंजय सिंह का...

Date:


UP Election 2022: जौनपुर में क्या हैं सियासी समीकरण, धनंजय सिंह का राजनीतिक कैरियर दांव पर, बसपा ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला

लखनऊ: जौनपुर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है, इसके लिए 121 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुछ स्थानों पर चुनावी समीकरण (Electoral equation) बन और बिगड़ रहे हैं, लेकिन अधिकांश सीटों पर भाजपा-सपा की लड़ाई है। कुछ सीटों पर कांग्रेस और बसपा भी मुकाबले को रोचक बना रही हैं। हालांकि, एक-एक सीट पर निषाद पार्टी, सुभासपा और अपना दल और जेडीयू भी लड़ाई में हैं। वहीं, चुनावी इतिहास को देखते हुए राजनीति के जानकार कहते हैं कि जिले की नौ विधानसभा सीटों में से जो ज्यादा सीटें जीतेगा, सत्ता लगभग उसी की बनती है। आइए जानते हैं किस सीट का क्या समीकरण बन रहा है…

Read also: यूपी का चुनावी घमासान : छठा चरण बना खास, योगी समेत कई बड़े सियासी चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर

बदलापुर विधानसभा सीट (Badlapur assembly seat)

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- निवर्तमान विधायक रमेश चंद्र मिश्रा

सपा- बाबा दुबे

बसपा- मनोज

कांग्रेस- आरती सिंह

आप- राहुल शर्मा

यहां इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर हो सकती है। वर्ष 2012 में विधायक रहे ओम प्रकाश दुबे बाबा वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र मिश्रा से हार का हिसाब बराबर करने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, सिटिंग विधायक रमेश चंद्र मिश्रा भी लगातार दूसरी बार रिकॉर्ड बनाने की तैयारी किए हैं। बसपा भी दोनों दिग्गजों के सियासी समीकरण बिगाड़ने के लिए मनोज तो कांग्रेस ने आरती सिंह को मैदान में उतारा है।

कुल मतदाता- 3,33,048

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

ब्राह्मण- 70 हजार

यादव- 55 हजार

एससी- 50 हजार

क्षत्रिय- 30 हजार

मुस्लिम- 17 हजार

वैश्य- 17 हजार

मौर्य- 17 हजार

बिंद- 17 हजार

चौहान- 14 हजार

पाल- 11 हजार

पासी- 10 हजार

प्रजापति- 4 हजार

पटेल- 3 हजार

धोबी- 3 हजार

नाई- 3 हजार

मुसहर- 1 हजार

शाहगंज विधानसभा सीट (Shahganj Assembly seat)

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन- रमेश सिंह

सपा- निवर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव ललई

बसपा- इंदर देवी

आप- विनोद कुमार

इस सीट पर 20 साल से समाजवादी पार्टी का कब्‍जा है। सबसे पहले वर्ष 2002 में सपा से जगदीश सोनकर ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी और वर्ष 2007 में भी जीते थे। वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद यह सीट सामान्‍य हो गई। वर्ष 2012 से शैलेंद्र यादव उर्फ ललई इस सीट से जीतकर विधानसभा पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस बार बीजेपी के सहयोगी निषाद पार्टी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह को मैदान में उतारा है। जातिगत आकड़ों के हिसाब से ये सीट बसपा की हो सकती है क्‍योंकि यहां ब्राम्हण, क्षत्रिय, यादव, मुस्लिम, कुम्हार, धरिकार, मौर्य मतदाता हैं।

Read also: यूपी का चुनावी घमासान : अखिलेश-राजा भैया बीच छिड़ा ट्विटर वार

कुल मतदाता- 3,81,627

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

यादव- 61 हजार

एससी- 50 हजार

क्षत्रिय- 40 हजार

बिंद- 35 हजार

राजभर- 33 हजार

मुस्लिम- 30 हजार

ब्राह्मण- 28 हजार

चौहान- 13 हजार

मौर्य- 13 हजार

पाल- 10 हजार

पासी- 5 हजार

कहार- 5 हजार

पटेल- 4 हजार

लोहार- 4 हजार

प्रजापति- 4 हजार

नाई- 3 हजार

वैश्य- 2 हजार

अन्य- 2 हजार

जौनपुर सदर विधानसभा सीट (Jaunpur Sadar Assembly seat)

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- निवर्तमान विधायक व मंत्री गिरीश चंद्र यादव

सपा- मो. अरशद खान

बसपा- सलीम खान

कांग्रेस- पूर्व विधायक नदीम जावेद

इस सीट पर पिछले 22 साल में कोई दल या नेता ने लगातार जीत दर्ज नहीं की है। भाजपा से राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव 2017 में यहां से जीत हासिल किया था। अब वह लगातार दूसरी बार विधायक बनने का सपना संजोए हुए चुनावी रण में हैं। जिन्हें रोकने के लिए मुस्लिम बाहुल्य इस सीट से सपा ने तेज बहादुर मौर्य को सिंबल दे दिया गया, लेकिन विरोध को देखते हुए बाद में पूर्व विधायक मो. अरशद खान को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। वहीं, सियासी गुणा-गणित लगाने के बाद कांग्रेस ने भी जावेद को मैदान में उतार दिया, जो पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर थे और वर्ष 2012 में 32 साल बाद कांग्रेस को जीत दिलाई थी।

कुल मतदाता- 3,63,742

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

मुस्‍लिम- करीब 90 हजार

दलित- करीब 50 हजार

वैश्‍य- 40 हजार

मौर्य- 37 हजार

यादव- 33 हजार

बिंद- 29 हजार

क्षत्रिय व राजभर- 26 हजार

राजभर- 26 हजार

ब्राह्मण- करीब 22 हजार

मछली शहर विधानसभा सीट (Fish city assembly seat)

निवर्तमान विधायक- जगदीश सोनकर

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- अनीता रावत की जगह महिलाल गौतम

सपा- जगदीश सोनकर की जगह डॉ. रागिनी सोनकर

बसपा- विजय कुमार

आप- प्रेमचंद्र गौतम

यह विधानसभा क्षेत्र सपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। पिछले 10 सालों से सपा नेता जगदीश सोनकर यहां से विधायक हैं और मोदी लहर में भी भाजपा यहां से खाता नहीं खोल पायी है। हालांकि, इस बार सपा ने जगदीश सोनकर का टिकट काटकर डॉ. रागनी सोनकर को मैदान में उतारा है। भाजपा ने भी यहां वर्ष 2017 की प्रत्याशी अनीता रावत का टिकट काटकर मिहिलाल गौतम को मैदान में उतारा है। ब्राह्मण, यादव, ठाकुर, मतदाता मछली शहर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम निर्धारित करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं तो पटेल मतदाता भी अच्छी संख्‍या में हैं।

Read also: यूपी का चुनावी घमासान : बसपा के बागियों ने बसपा के लिए खड़ी की समस्या

कुल मतदाता- 3,57,038

पुरुष- 1,92,922

महिला- 1,64,000

मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट (Mungra Badshahpur assembly seat)

निवर्तमान विधायक सुषमा पटेल

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- कांग्रेस से आए अजय शंकर दुबे

सपा- पंकज पटेल

बसपा- सुषमा पटेल की जगह दिनेश कुमार शुक्‍ला

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिछली बार कांग्रेस से चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने वाले अजय शंकर दुबे भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा से माननीय बनने का सपना संजोए अजय शंकर टिकट पाते ही अपनी जीत मान चुके हैं। लेकिन, बसपा ने उनके सामने दिनेश कुमार शुक्ला को लाकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। ब्राह्मण बाहुल्‍य इस सीट पर पटेल और यादव भी अच्छी संख्या में हैं। ऐसे में सपा ने सियासी जोड़-तोड़ करते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में करने के लिए पंकज पटेल को मैदान में उतार दिया है।

कुल मतदाता- 4.11 लाख

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

ब्राह्मण- 80 हजार

अनुसूचित जाति- 65 हजार

पटेल- 60 हजार

यादव- 40 हजार

ठाकुर- 30 हजार

वैश्य- 26 हजार

मुस्लिम- 20 हजार

चौहान- 15 हजार

अन्य- 75 हजार

मल्हानी विधानसभा सीट (Malhani assembly seat)

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- पूर्व सांसद के पी सिंह

सपा- निवर्तमान विधायक लकी यादव

बसपा- शैलेंद्र यादव

जेडीयू- धनंजय सिंह

इस पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, क्‍योंकि यहां बाहुबलियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जेडीयू से धनंजय सिंह इस चुनाव को जीतने के लिए हर तरह की चुनौतियों का सामना करने मैदान में उतरे हैं। वर्ष 2012 में नवसृजित इस सीट से अजेय सपा ने भी अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए सिटिंग विधायक लकी यादव को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने पूर्व सांसद केपी सिंह और बसपा ने शैलेंद्र यादव को चुनावी रण में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है, जिसके चलते सियासी गणित किस करवट बैठेगी को लेकर हर कोई समझ नहीं पा रहा है।

कुल मतदाता- 3,40,165

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

यादव- 90 हजार

एससी- 60 हजार

क्षत्रिय- 45 हजार

ब्राह्मण- 35 हजार

मुस्लिम- 24 हजार

वैश्य- 10 हजार

मौर्य- 10 हजार

पाल- 9 हजार

सोनकर- 3 हजार

अन्य- 57 हजार

मड़ियाहूं विधानसभा सीट (Madiyahun assembly seat)

निवर्तमान विधायक- डॉ. लीना तिवारी

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

अपना दल (एस)- डॉ. लीना तिवारी की जगह डॉ. आरके पटेल

सपा- बसपा से आईं पूर्व विधायक सुषमा पटेल

बसपा- आनंद दुबे

आप- अच्‍छे लाल

भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने सिटिंग विधायक डॉ. लीना तिवारी का आखिरी समय में टिकट काटकर डॉ. आरके पटेल पर दांव खेला है। बीजेपी ने पटेल मतों को देखते हुए लिया गया यह निर्णय सपा के फैसले को चुनौती देने वाला साबित हो रहा है। हालांकि, सपा ने भी यादव और पटेल मतदाताओं को साधने के लिए पिछले वर्ष सपा में शामिल हुए वर्ष 2017 में मुंगरा बादशाहपुर से बसपा विधायक बनीं सुषमा पटेल को अपना चेहरा बनाया है।

कुल मतदाता- 3,35,772

ब्राह्मण- 62,342

पटेल- 65,946

यादव- 38,000

अनुसूचित जाति- 35,000

मुस्लिम- 27,000

क्षत्रिय- 20,400

मौर्य- 14,000

सरोज- 12,000

चौहान- 12,000

पाल- 6,000

जफराबाद विधानसभा सीट (Jaffrabad assembly seat)

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- निवर्तमान विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह

सुभासपा- पूर्व विधायक जगदीश राय

बसपा- डॉ. संतोष मिश्र

इस सीट पर सियासत और विरासत की जंग देखने को मिल रही है। भाजपा ने सिटिंग विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह पर फिर से दांव खेला है। वहीं, सपा ने इस सीट पर विजय हासिल करने के लिए सपा के सहयोगी सुभासपा से पूर्व विधायक जगदीश राय को चुनावी रण में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। दूसरी ओर बसपा ने दलित और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या को देखते हुए डॉ. संतोष मिश्र को मैदान में लाकर चुनावी समीकरण बदल दिया है। इनके अलावा सात और प्रत्याशियों भी अपनी जीत का दावा ठोका रहे हैं।

कुल मतदाता- 3,97,948

जातीगत आंकड़े (अनुमानित)

यादव- 55 हजार

ब्राह्मण- 50 हजार

क्षत्रिय- 43 हजार

निषाद- 40 हजार

मुसलमान- 35 हजार

मौर्य- 40 हजार

दलित- 50 हजार

अन्य जातियां- करीब 10 हजार

Read also: PM Modi: विधानसभा चुनाव में जातिवाद, संप्रदायवाद से अब परिवारवाद पर प्रधानमंत्री का चुनावी भाषण

केराकत (सुरक्षित) विधानसभा सीट (Kerakat (Reserved) Assembly seat)

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्‍याशी

भाजपा- निवर्तमान विधायक दिनेश चौधरी

सपा- पूर्व सांसद तूफानी सरोज

बसपा- डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ

कांग्रेस- राजेश गौतम

इस सीट पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। केराकत सीट पर हर दिन समीकरण बदल रहा है। इस सीट पर मुकाबला काफी कड़ा दिख रहा है। हालांकि, भाजपा ने सिटिंग विधायक दिनेश चौधरी पर फिर से दांव लगाया है। वहीं, सपा ने लगातार तीन बार सांसद रहे तूफानी सरोज को चुनावी रण में उतारकर जीत हासिल करने का सपना संजोया है। मगर, बसपा ने इस सीट से डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ को मैदान में उतारकर पूरा समीकरण ही बदल दिया है। करीब 3,88,000 मतदाताओं वाली केराकत विधानसभा सीट पर पिछड़ी जातियों का मत निर्णायक साबित होता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related