मेरठ। UP assembly election Poll Voting LIVE – आज गुरुवार को मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। हालांकि सुबह घना कोहरे होने के कारण इसका असर मतदान पर पड़ा। जिसके चलते पहले शुरूआत के दो घंटे में जिले में मात्र 9 प्रतिशत ही मतदान हो सका। लेकिन उसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी है। अब 7 बजे से 11 बजे तक यानी 4 घंटे में जिले की सात विधानसभा सीटों पर 17 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यानी पहले के शुरूआती घंटों की अपेक्षा 9 से 11 के बीच मतदान में तेजी आई है। वहीं मौसम साफ होने के बाद लोगों ने बूथों पर पहुंचना शुरू कर दिया है। बता दें कि सुबह सात बजे जब मतदान शुरू हुआ तो काफी घना कोहरा छाया हुआ था। उसके बाद भी लोग धीरे-धीरे लोग बूथों की ओर जाने लगे थे। आज उप्र के लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण है। प्रदेश में नई सरकार गठन के लिए मेरठ के मतदाता अपने मताअधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मेरठ जिले में मतदाताओं की संख्या 26.12 लाख से अधिक है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग—अलग वोट कर जिले के मतदाता सात नए विधायकों का चयन करेंगे।


