बरेली में कल दो जनसभा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

विधानसभा चुनावबरेली में कल दो जनसभा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

Date:


बरेली में कल दो जनसभा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

बरेली: Amit Shah News In Hindi – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को एक बार फिर बरेली में भाजपा के लिए वोट मांगने आ रहे हैं। अमित शाह 11:30 बजे विशेष विमान से त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट दोहना जाएंगे। दोहना में टोल प्लाजा के सामने सभा को संबोधित कर वो भाजपा के प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्या के लिए वोट मांगेंगे। दोपहर 1:20 बजे उनका हेलीकॉप्टर श्री सुभाष इंटर कॉलेज आंवला के लिए उड़ जाएगा। वहां आंवला विधानसभा के प्रत्याशी धर्मपाल सिंह के लिए अमित शाह जनसभा करेंगे। जनसभा श्री सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान पर ही होगी। जनसभा 1:50 बजे से 2:35 बजे तक चलेगी। इसके बाद अमित शाह शाहजहांपुर के लिए हेलीकॉप्टर से निकल जाएंगे। शाहजहांपुर में तिलहर विधानसभा के प्रत्याशी के लिए जनसभा आयोजित की जाएगी। अमित शाह के आने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक बार फिर से उत्साह से भर गए हैं। पार्टी बरेली में पिछले विधानसभा चुनाव की तरह सभी 9 सीटों पर क्लीन स्वीप का दावा कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related