Indore में भी कंगारुओं के लिए काल बनेंगे अश्विन, आंकड़े हैं गवाह

फीचर्डIndore में भी कंगारुओं के लिए काल बनेंगे अश्विन, आंकड़े हैं गवाह

Date:

भारतीय दौरे पर ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ अश्विन और जडेजा से बहुत परेशान हैं. नागपुर और दिल्ली टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की बुरी हार में इन्ही दोनों स्पिनर्स का महत्वपूर्ण रोल रहा है. किसी भी ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ को इनकी गेंदबाज़ी समझ में नहीं आ रही है. दोनों ही गेंदबाज़ पिछले दो टेस्ट मैचों में 31 विकेट आपस में बाँट चुके हैं जिनमें अश्विन ने 14 और रविंद्र जडेजा ने 17 विकेट निकाले हैं जिनमें दो पंजे हैं. तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में है और अश्विन का यहाँ पर जिस तरह का रिकॉर्ड है उससे लगता नहीं कि कंगारुओं को कोई रियायत मिलने वाली है.

दो टेस्ट में हैं 18 विकेट

इंदौर के मैदान की बात करें तो रवि अश्विन ने यहाँ पर दो टेस्ट मैच अबतक खेले हैं और उनके नाम 18 विकेट हैं यानी 9 विकेट प्रति मैच. किसी गेंदबाज़ का किसी ख़ास मैदान पर ऐसा आंकड़ा किसी भी विरोधी टीम को परेशानी में डाल सकता और फिर ऑस्ट्रेलिया तो पहले से परेशानियां झेल रही है. इंदौर में अगर अश्विन ने अपनी कामयाबियों को बरकरार रखा, जिसकी उम्मीद ज़्यादा है, तो ऑस्ट्रेलिया के सामने हार की हैटट्रिक साफ़ मंडरा रही है.

स्वीप शॉट से किया किनारा

वैसे ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ों को भी इस बात का एहसास है और इसीलिए उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी की शैली में भी बदलाव किया है. स्पिनर्स के सामने ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ नॉर्मली स्वीप शॉट खेलना ज़्यादा पसंद करते हैं लेकिन यही स्वीप शॉट दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में उनके लिए काल साबित हुआ था. अभी तक की सीरीज़ में देखा गया है कि एक तरफ ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ स्वीप शॉट को हथियार बनाकर नाकाम हो रहे हैं वहीँ भारतीय बल्लेबाज़ स्वीप शॉट से बहुत दूर रहे हैं और ज़्यादातर सीधे बल्ले से और फ्रंट फुट पर ही खेलकर मुश्किल विकटों पर भी एक अच्छा स्कोर खड़ा कर रहे हैं.

फ्रंट फुट पर कर रहे हैं प्रैक्टिस

ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने शायद भारतीय बल्लेबाज़ों से सबक हासिल किया है और इंदौर टेस्ट की तैयारी के लिए उन्होंने स्वीप शॉट को ताक पर रख दिया है और फ्रंट फूट पर खेलने का अभ्यास कर रहे हैं, हालाँकि इसमें दोनों ही बल्लेबाज़ों को दिक्कत महसूस हो रही है लेकिन उन्हें शायद ऑस्ट्रेलिया के कुछ पूर्व खिलाडियों ने टिप्स दी हैं कि भारत की विकटों पर भारतीय स्पिनर्स को कैसे खेला जाय. अब देखना यह है कि क्या ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ में इसमें कामयाब हो पाएंगे या फिर पूरी पाने के चक्कर में आधी से भी हाथ धो बैठेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...