बीच टेस्ट अश्विन हुए बाहर, पारिवारिक समस्या

फीचर्डबीच टेस्ट अश्विन हुए बाहर, पारिवारिक समस्या

Date:

इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे राजकोट टेस्ट के बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आयी है। कल अपने टेस्ट कैरियर में 500 विकेट पूरे करने वाले अश्विन राजकोट टेस्ट से बाहर हो गए है, दरअसल अश्विन के अचानक चलते टेस्ट से बाहर होने की वजह कोई इंजरी नहीं बल्कि फैमिली हेल्थ इमरजेंसी है जिसकी वजह से उन्हें टेस्ट से बाहर होना पड़ा. हालाँकि ये मेडिकल एमरजेंसी क्या हुई है इसके बारे में बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है.

BCCI ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी और कहा कि बोर्ड और साथी खिलाड़ी हर परिस्थिति में अश्विन के साथ हैं , बोर्ड अश्विन की हर तरह से मदद करेगा और टीम के साथी भी हर तरह से अश्विन को स्पोर्ट करेंगे. बोर्ड ने कहा कि ये अश्विन के लिए चुनौती का समय है और ऐसे समय में गोपनीयता का पूरी तरह सम्मान किया जायेगा। बोर्ड ने मीडिया से भी अनुरोध किया है कि इस चुनौती भरे समय में वो अभी अश्विन के परिवार पर आयी परेशानी को समझे और निजता व गोपनीयता का सम्मान करे.

टेस्ट मैच की बात करे तो मैच के तीसरे दिन कुलदीप यादव ने मोर्चा संभाला है और अबतक गिरे पांच विकटों में दो विकेट हासिल किये हैं। इंग्लैंड का स्कोर लंच के समय 5 विकेट के नुक्सान पर 290 रन हो गया है. भारत के पास अभी भी 155 रनों की बढ़त है और इंग्लैंड के पास पांच विकेट सुरक्षित हैं. अच्छी बात ये है बेन डकैत 153 रनों की पारी खेलकर आउट हो चुके हैं. उन्हें कुलदीप ने आउट किया है। इस समय कप्तान बेन स्टोक्स और बेन फॉक्स मोर्चा संभाले हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...