बिजनेस बाइट्स स्पेशलअंधा है कानून, कैसे देखे बिन हेलमेट मंत्री…

आर्टिकल/इंटरव्यूबिजनेस बाइट्स स्पेशलअंधा है कानून, कैसे देखे बिन हेलमेट मंत्री…

Date:

सुनील शर्मा

लोजी लो करलो बात, लोगों को भी न कुछ और काम नहीं है। अब बताओ भईया जै क्या बात भई। अपन मंत्री जी बिना हेलमेट पहने स्कूटी चला ही लिये तो कौनोहो आसमान टूट पड़ा। लेकिन लोग हैं कि सवाल पे सवाल दागे जा रहे हैं, कि मंत्री जी हैं नियमों का पालन करना चाहिये। अरे भईया, कानून बनाने वाले ही कानून का पालन करने लगे तो बस चला ली सरकार। अब मंत्री होकर इतना भी न कर पाये तो इत्ते बड़े प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक कार्यों को भला कैसे देख पायेंगे। और बिना हेलमेट पहने चला भी ली स्कूटी तो कौन सा लूट करने निकले थे। अरे समाज की भलाई के लिये इंटरलाॅकिंग कार्य का शिलान्यास करने ही तो निकले थे। लेकिन लोग हैं न बस क्या कहू, उन्हें सड़क भी चाहिये और मंत्रीजी के सिर पर हेलमेट भी। अब पहले से ही इतने सारे कामों का बोझ सिर पर लिये हुए हैं मंत्रीजी, उनपर हेलमेट का बोझ और डाल दो।बिजनेस बाइट्स स्पेशल

अरे भलाई का तो जमाना ही न रहा भईया एक तो मंत्री जी सरकार की गाड़ियों की पेट्रोल बचाने के लिये इतनी ठंडी में ठिठुरते हुए स्कूटी पर निकले थे। अब मंत्री जी तो चाहते थे कि सरकार का पेट्रोल बचे और उनका समय। अब समय भी तो जनता का ही है न क्योंकि मंत्री जी का तो सर्वस्व जनता पर न्यौछावर है। एक बात और है भईया, बंद सरकारी गाड़ी में सफर करते-करते कभी-कभार ताजी हवा का आनंद लेने का मन भी कर आता है। अब हेलमेट ही पहन लेते तो सिर पर ठंडी हवा का सुखद अहसास कैसे होता भला। वहीं इत्ती मुश्किल से सेट किये बाल बिगड़ सो अलग। बिगड़ी सूरत, बिखरे बाल लेकर प्रोग्राम में जाते तो मीडिया बवाल मचा देती कि मंत्री की तबियत खराब है, मंत्री जी का हुुलिया टाइट है। अब बताओ हमारे मंत्रीजी ने तो इत्ती सारी बातें सोच-विचार कर हेलमेट नहीं पहना लेकिन लोग हैं कि बाते बनाते हुए जरा भी न सोच रहे।बिजनेस बाइट्स स्पेशल

अब बार-बार आम आदमी को बीच में ले आते हैं लोग। अरे आम आदमी और मंत्री जी में फर्क ही न समझ रहे लोग। अरे आम आदमी तो बिना हेलमेट पहने घर से निकला नहीं कि खिंच जाता है फोटो। कुछ दिनों बाद घर पर आ जाता है चालान अब भुगतते रहो। और अगर चैराहे पर खड़े पुलिसवाले का मूड खराब हुआ तो वह गरियागे भी और पैसे भी ठोक-बजा कर लेगा, अरे न भई गलत न समझना वो चालान काट कर ही पैसे लेगा। हां अब, गांधीजी के उपदेश सामने आ गये तो हो सकता है कि वो वैसे… ही आपको जाने दे।बिजनेस बाइट्स स्पेशल

लेकिन ये तो मंत्री जी हैं साहब, कौन से कैमरे की हिम्मत है कि खींच ले उनका फोटो। और चलो किसी ने खींच लिया फोटो, बना दी वीडियो, कर दी डीजीपी से शिकायत लेकिन कार्रवाई करेगा कौन। अब भले ही सारी दुनिया को दिख रहे हों बिना हेलमेट पहने स्कूटी चलाते मंत्रीजी, स्कूटी का नंबर भी पढ़ने में आ रहा हो, अखबारों में खबर भी छप गयी हो। लेकिन भईया, कानून तो सबूतों की रोशनी में अपना काम करता है न। अब पुलिस को नहीं पहचान में आ रहे मंत्रीजी तो क्या जबरन ठोक दें मुकदमा। नहीं दिख रहा स्कूटी का नंबर तो क्या सब पुलिसवालों को चढ़वा दें नजर का चश्मा। पता भी है वर्दी वाले अधिकारियों की मंत्रीजी के सामने निगाह तक नहीं उठती। अब जिसके चेहरे पर नजर डालने की हिम्मत कभी न हुई हो उसे पहचाने भी तो कैसे। और सरकार का ही काट देंगे चालान तो बदन पर पहनी वर्दी उतरकर खुद आम आदमी बनते देर न लगेगी। तो भइया, सरकार भी चलानी है और अपनी नौकरी भी, कहने वाले कहंेगे और कुछ दिनो बाद खुद चुप होकर बैठ जायेंगे। नहीं तो आने दो उनकी गाड़ी सड़क पर, ऐसा कटेगा चालान की अपने कागजात ही पूरे करते रह जायेंगे। फिर ये भी दिखा देंगे पुलिसवाले की कानून सबके लिये बराबर ही नहीं, अंधा भी है।

तो भईया समझो बात को और बवाल मचाना बंद कर दो। सरकार मंत्रीजी की और पुलिस भी है उनकी, तो भईया, कौन करेगा उनका चालान। और चलो मान भी लिया कि मंत्रीजी का कटवा दिया चालान, बना दिया उनको भी आम आदमी, कर दिया साबित की कानून सबके लिये बराबर है। मगर वो नेता हैं, चालान कटवाएंगे तो उसका भी फायदा उठायेंगे। तो भईया हम तो कहें भूल-चूक माफ करो और लोकतंत्र जिंदाबाद करो। क्योेंकि लोकतंत्र में आम की गुठली तक चूस ली जाती है और खास हमेशा खास ही रहता है।

चलते-चलते अर्ज किया है:-

वो मंत्रीजी हैं, जहां चाहेंगे वहीं स्कूटी चलायेंगे
कहने वालों का क्या है, वो देखते ही रह जायेंगे …

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...