अरशद वारसी बोले , पता नहीं क्यों नहीं शुरू हो रही है मुन्नाभाई-3

बॉलीवुडअरशद वारसी बोले , पता नहीं क्यों नहीं शुरू हो रही है...

Date:


अरशद वारसी बोले , पता नहीं क्यों नहीं शुरू हो रही है मुन्नाभाई-3

मुंबई: अभिनेता अरशद वारसी ने खुलासा किया है कि “मुन्नाभाई” श्रृंखला की तीसरी फिल्म की तीन पटकथाएं तैयार हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि यह फिल्म निकट भविष्य में बन पाएगी। निर्देशक राजकुमार हिरानी और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी जिसकी कहानी मुन्नाभाई नामक एक मवाली और उसके साथी सर्किट के किरदार के इर्दगिर्द घूमती है।

पहली फिल्म “मुन्नाभाई एमबीबीएस” 2003 में आई थी और उसके बाद 2006 में अगली फिल्म “लगे रहो मुन्नाभाई” रिलीज हुई थी। इस श्रृंखला की बहुप्रतीक्षित तीसरी फिल्म कुछ समय से निर्माणाधीन है वारसी के अनुसार, उन्हें नहीं पता कि इसके निर्माण में देर क्यों हो रही है।

वारसी ने कहा, “यह सबसे विचित्र बात है क्योंकि तीन पटकथाएं लगभग तैयार हैं और निर्माता भी फिल्म बनाना चाहते हैं। निर्देशक, अभिनेता और दर्शक भी तैयार हैं जो फिल्म देखना चाहते हैं फिर भी फिल्म नहीं है।” चोपड़ा ने फरवरी में कहा था कि टीम ने “मुन्नाभाई” की तीसरी फिल्म के कथानक पर काम कर लिया है और वह उस पर आगे काम कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...