न्यूज़ डेस्क – दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार को हुए कार धमाके के बाद जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक कई संदिग्धों को पकड़ा गया है और पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
मुख्य संदिग्ध कौन हैं?
धमाके से जुड़े तीन बड़े नाम सामने आए हैं:
डॉ. मुजम्मिल — गिरफ्तार
डॉ. अदील अहमद डार — गिरफ्तार
डॉ. उमर — शक है कि धमाके के दौरान ही मारा गया
लाल किले पर हमले की प्लानिंग
पूछताछ में पता चला है कि डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर उमर ने जनवरी के पहले हफ्ते में लाल किले की रेकी (जांच) की थी।
उनके फोन के डेटा से मिला बड़ा सबूत:
26 जनवरी पर लाल किले को निशाना बनाने की तैयारी
दीवाली पर भी भीड़भाड़ वाली जगह पर धमाका करने की योजना
धमाके से कुछ घंटे पहले ही फरीदाबाद में पुलिस और एजेंसियों ने एक घर से:
2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट (बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक)
घर डॉक्टर मुजम्मिल ने किराए पर लिया था
इसी घर से 2,563 किलो विस्फोटक और हथियार भी मिले
सूत्रों के अनुसार:
डॉक्टर उमर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था
मुजम्मिल और अदील भी उसी नेटवर्क का हिस्सा थे
जिसका घर किराए पर लिया गया था, हाफिज इश्तियाक
उसे भी पुलिस श्रीनगर ले गई है
NIA उससे भी पूछताछ कर रही है
ब्लास्ट में अब तक का नुकसान
13 लोगों की मौत
21 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

