Apple Credit card : स्मार्टफोन कंपनी ऐपल अब भारत में बैंकिंग सेक्टर में एंट्री करने का प्लान बना रही है। इसी कड़ी में एंपल अब एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर भारत में क्रेडिट कार्ड लाने का प्लान बना रहा है। ऐपल जल्द ही क्रेडिट कार्ड लाॅच करेगा। बता दें कि ऐपल स्टोर की लांचिंग के दौरान भारत में आए कंपनी के सीईओ टिम कुक ने एचडीएफसी के सीईओ और एमडी शशिधर जगदीशन से मुलाकात की थी। इस बातचीत के दौरान ही Apple और HDFC के बीच ये डील फाइनल हुई है।
पिछले कुछ सालों से मोबाइल बनाने वाली कंपनी Apple की भारत के बाजार में उम्मीद बढ़ती जा रही है। हाल में कंपनी के सीईओ टिम कुक भारत आए और उन्होंने पहला स्टोर मुंबई में और दूसरा स्टोर दिल्ली में खोले थे। अब ऐपल ने भारत के बैंकिंग सेक्टर में एंट्री करने का प्लान बनाया है। विश्व की नंबर वन आईफोन निर्माता कंपनी ऐपल एचडीएफसी के साथ साझा तौर पर क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। क्रेडिंट कार्ड को ऐपल कार्ड के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
यूपीआई पेमेंट की सुविधा देगा ऐपल!
सूत्रों की माने तो ऐपल भारत में ऐपल पे लॉन्च कर सकता है। इसके लिए कंपनी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एनपीसीआई के साथ बातचीत कर रही है। यह तय नहीं है कि कंपनी यह बातचीत यूपीआई प्लेटफॉर्म लाने के लिए कर रही है या क्रेडिट कार्ड को एनपीसीआई के रूपे प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित करने के बारे में। बता दें कि भारत सरकार रूपे कार्ड को बढ़ावा देने की कोशिश में है। यह इसके लिए कई देशों के साथ बातचीत कर रही है और कई देशो में रूपे कार्ड से पेमेंट स्वीकार किया जाता है। अगर ऐपल रूपे कार्ड को लॉन्च करने की अनुमति पा जाती है तो इसका फायदा यह है कि इसे यूपीआई से जोड़ा जा सकता है।
इस कारण से Apple पेमेंट सेक्टर में चाहती है एंट्री
टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी गूगल, सैमसंग, एमेजॉन, भारत में अपना दबदबा करने में लगे हैं। इसी बीच ऐपल ने एंट्री मारने की योजना बनाई है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि भारत में ऑनलाइन पेमेंट की गति लगातार बढ़ती जा रही है। 2022 के आंकड़ों को देखे तो यूपीआई पेमेंट में 70 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। अगर रकम की बात करें तो साल 2022 में यूपीआई के माध्यम से 126 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है।
यूपीआई पेमेंट के बाद सबसे अधिक पेमेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से देखने को मिला। रिजर्व बैंक रिपोर्ट के अनुसार इस साल अप्रैल में 1.33 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से देखने के मिला। जो पिछले साल के अप्रैल महीने से 3 करोड़ से अधिक है।
भारत Apple की नजर में
ऐपल भारत के स्मार्टफोन बाजार में 4 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है। यानी भारत के करीब 2 करोड़ यूजर्स आईफोन का उपयोग करते हैं। आंकड़ों के अनुसार मई महीने में भारत से करीब 12,000 करोड़ रुपए के स्मार्टफोन का निर्यात किया था। जिसमें 80 प्रतिशत निर्यात ऐपल ने किया था। यानी 12,000 करोड़ रुपए में से 10,000 करोड़ रुपए का निर्यात ऐपल आईफोन का था। वित्त वर्ष 2022-23 में ऐपल की भारत में बिक्री 50,000 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुकी है।
