लखनऊ। सपा विधायक आजम खां के खिलाफ एक और गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। जिसमें उनको अब 30 अप्रैल के कोर्ट ने पेश होने के आदेश दिए हैं। यह मामला फिरोजबाद में 15 साल पुराना है। गैर जमानती वारंट के आदेश भी फिरोजाबाद की स्थानीय अदालत ने दिए हैं। सीतापुर जेल में बंद पूर्व सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं।
Also Read : UP News : सपा के इस कददावर नेता ने की सीएम योगी से मुलाकात, भाजपा में आने की अटकलें तेज
सपा विधायक के खिलाफ अब फिरोजाबाद की स्थानीय अदालत ने 15 साल पुराने मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने सपा विधायक आजम खॉ को आगामी 30 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। ये है मामला :वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खान ने फिरोजाबाद के हुसैनी मोहल्ले में एक चुनावी सभा के दौरान सांप्रदायिक एवं भड़काऊ भाषण दिया।
Also Read : Political News: सपा से दूरी बनाने लगे मुस्लिम, भाजपा में देखने लेगे अपना सियासी भविष्य
आजम के इस भाषण की चुनावी सीडी चुनाव प्रेक्षक ने देखने के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर ने रसूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में आजम खां ने हाईकोर्ट से स्टे लिया हुआ था। अब अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आजम खॉ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। जिसमें कहा गया है कि अभियुक्त की ओर से अभी तक कोई भी कागजात दाखिल नहीं किए गए हैं। जिससे स्पष्ट हो कि स्टे को बढ़ाया गया है।

