Income Tax: केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग को राहत देते हुए 7.27 लाख रुपए पर किसी भी प्रकार का कोई Income Tax नहीं लगाया है। यानी 7.27 लाख रुपए तक की आय Income Tax से छूट रहेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस बारे मे कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य करती है। मध्यवर्ग को राहत देने के लिए ही सरकार की तरफ से बजट 2023 में नई टैक्स रिजीम के तहत 7 लाख रुपए तक टैक्स छूट का एलान किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम मोदी सरकार में मध्यमवर्गीय परिवारों को कई प्रकार के लाभ दिए हैं। इसमें Income Tax में छूट शामिल है। जिसके तहत 7.27 लाख रुपए आय पर Income Tax छूट शामिल है।
सभी वर्गों पर सरकार का ध्यान
केंद्र सरकार सभी वर्गों के विकास पर ध्यान फोकस कर रही है। सरकार की तरफ से महसूस किया गया कि मध्य वर्ग को Income Tax में राहत देनी जरूरी है। तब वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार ने 7 लाख रुपए तक की आय पर Income Tax छूट की घोषणा की है।
7 लाख से 7.50 लाख के बीच कमाने वाले भी छूट के दायरे में
वित्त मंत्री ने कहा, सरकार ने इस बात का ध्यान रखा है कि अगर किसी की आय सात लाख रुपए से 7.27 लाख के बीच है तो वो Income Tax छूट के दायरे में आएंगे। इसके लिए विचार विमर्श किया गया। 7.27 लाख रुपए तक की आय वालों को टैक्स का भुगतान नहीं करना होगा। इसके साथ 50,000 रुपए की स्टैडर्ड डिडक्शन का लाभ उनको अलग से मिलता है। बता दें, 7 लाख रुपए टैक्स छूट का लाभ नई टैक्स रिजीम के तहत दिया जाएगा। वित्त मंत्री की तरफ से कहा कि नई टैक्स रिजीम के माध्यम से सरकार की कोशिश कर व्यवस्था को आसान करना होगी।
MSME के लिए बजट
वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार मोदी सरकार ने एमएसएमई के बजट को वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ाकर 22,138 करोड़ रुपए किया है। जो वित्त वर्ष 2013-14 में 3,195 करोड़ रुपए तक था।

