अंकिता हत्याकांड: परिजनों ने रोका अंकिता का अंतिम संस्कार,दोबार से पोस्टमार्टम कराने की मांग

उत्तराखंडअंकिता हत्याकांड: परिजनों ने रोका अंकिता का अंतिम संस्कार,दोबार से पोस्टमार्टम कराने...

Date:

पौडी। एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम के बाद उत्तराखंड की बेटी अंकिता का शव मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पहुंचाया गया। आज अंकिता का अंतिम संस्कार अलकनंदा के तट पर पैतृक घाट पर होना था। लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया है। परिजनों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। परिजनों का कहना है कि प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेरबदल हो सकती है। अंकिता के भाई ने कहा कि फिर से पोस्टमार्टम कराया जाए और जब फाइनल रिपोर्ट आएगी उसके बाद अंकिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंकिता के पिता ने कहा कि प्रशासन ने जल्दबाजी में रिजॉर्ट में अंकिता का कमरा तोड़ दिया है। उसमें सबूत मिल सकते थे। अब जब पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आएगी उकसे बाद ही अंकिता की अंत्येष्टि की जाएगी। प्रशासन टीम अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को मनाने में जुटी है। 

विकास खंड पौड़ी के ग्राम पंचायत श्रीकोट के गांव धूरों की बेटी अंकिता की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ऐसे में अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो इसलिए पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं।  एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने अंत्येष्टि की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन सूर्यास्त के बाद शव के पहुंचने के कारण परिजनों ने रविवार को अंत्येष्टि की बात कही। शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया गया था।  पौडी पुलिस ने अंकिता हत्याकांड से जुड़े सबूतों को मिटाए जाने को लेकर सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि केस से जुड़े सारे सबूत पुलिस ने सुरक्षित रखा है।  पुलिस से 22 सितंबर को मामला हस्तांतरित होते ही टीम ने रिजॉर्ट की वीडियोग्राफी कराई और वहां से साक्ष्य एकत्र किए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related