​Ankita Murder Case: आरोपियों के नार्कों और पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में आज फैसला टला

उत्तराखंड​Ankita Murder Case: आरोपियों के नार्कों और पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में आज...

Date:

देहरादून। अंकिता हत्याकांड के आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में आज फैसला टल गया। अभियोजन पक्ष ने अदालत से समय मांगा है। मामले में अब 10 जनवरी को सुनवाई के बाद फैसला आएगा। एसआईटी की ओर से नौ दिसंबर 2022 को अदालत में अर्जी लगाई थी। जिसमें तीनों आरोपियों से नार्को टेस्ट के लिए सहमति मांगी गई थी।

गत मंगलवार को गोलमोल जवाब मिलने और बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट को आज 5 जनवरी को नार्को टेस्ट कराने अथवा न कराने पर फैसला सुनाना था। अजय पंत ने बताया कि वह केस में अभियोजन पक्ष के साथ हैं। अंकिता के पिता की तरफ से पैरवी कर रहे हैं। आज फैसला टल गया।

पौड़ी निवासी अंकिता 18 को लापता हुई। 4 दिन बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। इस हत्याकांड में पूर्व राज्यंत्री और भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य, दोस्त सौरभ और भाई अंकित को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के पता चला कि अंकिता पर वीआईपी को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव बनाया था। वीआईपी के बारे में और हत्या से जुड़े सवालों का जवाब जानने के लिए एसआईटी ने तीनों आरोपियों का नार्को और पॉलीग्राफिक टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी।

पहली सुनवाई में आरोपी पुलकित व सौरभ ने सहमति प्रदान की। जबकि अंकित ने दस दिन का समय मांगा था। दस दिन बाद अगली सुनवाई में तीनों ने नार्को टेस्ट से ही मना कर दिया था। पुलकित और सौरभ ने पूर्व में अपनी सहमति का पत्र वापस ले लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...