Pulkit Arya Factory Fire: अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में भीषण आग

उत्तराखंडPulkit Arya Factory Fire: अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की...

Date:

ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की ऋषिकेश के गंगा भोगपुर स्थित फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। पुलिस के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। वहीं वंतत्रा रिजॉर्ट और फैक्टरी के बाहर पहले से ही पीएसी तैनात थी।आज रविवार सुबह पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लगने की खबर फैलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल की टीम जुटी हुई है।

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था। इसके बाद से यहां पीएसी तैनात की गई है।पुलकित आर्य की यह फैक्टरी ऋषिकेश से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । ये पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग किन कारणों से लगी है।

अपडेट जारी है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...