अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों हत्यारोपी पुलिस रिमांड पर, उजागर होगी भाजपा नेता के पुत्र की काली करतूत

उत्तराखंडअंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों हत्यारोपी पुलिस रिमांड पर, उजागर होगी भाजपा नेता...

Date:

ऋषिकेश। अंकिता भंडारी के तीनों हत्यारोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ और बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस भाजपा नेता के पुत्र पुलकित की काली करतूत को उजागर करेगी। हत्यारोपियों पर हमले की आशंका के चलते पूरी कार्रवाई को गुप्त ही रखा गया है। यानी कि पुलिस कस्टडी में कब आरोपियों को रिमांड पर लाया जाएगा और उनसे कहां पर पूछताछ होगी इसकी किसी भी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की जाएगी।  इनमें रिजॉर्ट कर्मचारी, काम छोड़कर जा चुके कर्मचारी के अलावा पुष्प के बयान शामिल हैं। एसआईटी ने घटना की रात जो हुआ, इसे समझने के लिए कई बार घटनास्थल का मुआयना किया। एसआईटी आरोपियों को घटनास्थल पर भी लेकर जाएगी। पूरा हत्याकांड का सीन दोहराया जाएगा। जिससे कि पूरी कहानी स्पष्ट हो सकें।  

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी इस समय पौड़ी जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं। तीनों को एसआईटी आज शुक्रवार को जेल से वापस ऋषिकेश लेकर आ रही है। बताया जा रहा कि लोगों के गुस्से को देखते हुए पूरी कार्रवाई को एसआईटी गोपनीय रखना चाहती है। इससे पहले आरोपियों के साथ लोग मारपीट कर चुके हैं। वाहनों पर भी हमला किया गया था। ऐसे में यदि पीसीआर की कार्रवाई गोपनीय रखी जाएगी, तो कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। एसआईटी आरोपियों को घटनास्थल पर कब लेकर जाएगी और कहां पर उनसे पूछताछ होगी। इसके बारे में अधिकारी बयान नहीं दे रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...