मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग का मामला
मुंगेर: पटनाः बिहार में मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा मामला अब तक शांत नहीं हो सका है। मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है।
डीएम, एसपी को हटाने के आदेश
इस बीच चुनाव आयोग ने मुंगेर के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच मगध के डिविजन कमिश्नर को दे दी गई है, जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे. नए डीएम और एसपी की तैनाती आज कर दी जाएगी। मुफस्सिल पुलिस स्टेशन मुंगेर के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह और बासुदेवपुर ओपी के प्रभारी सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
थानों को लगाई आग
आज घटना के खिलाफ लोगों ने आक्रोश पू्र्ण प्रदर्शन किया है। मुंगेर में एसपी लिपि सिंह का भारी विरोध देखने को मिला है। मुंगेर में भीड़ का गुस्सा नियंत्रण से बाहर होते जा रहा है। भीड़ ने दो थानों को आग लगाकर जला दिया है।
डिविजन कमिश्नर को सौंपी गयी जांच
अब इस पुरे मामले में आगे की जांच मगध के डिविजन कमिश्नर को सौंप दी गई है, जो आने वाले सात दिनों में अपनी रिपोर्ट देंगे । इस बात की भी खबर है कि नए DM और SP की तैनाती आज हो जाएगी।
उग्र होती गयी भीड़
आज सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुँच कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। यही नहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्यालय के आगे लगे बोर्ड को भी उखाड़ कर फेंक दिया गया। इसके बाद प्रदर्शन कर रही भीड़ का हुजूम पूरब सराय थाने पहुंचा। यहाँ भी थाने के सामने खड़ी गाड़ी को बेकाबू भीड़ ने आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद वहां मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी भेजा गया है।
लोगों से शांति बनाये रखने की अपील
इधर मुंगेर गोलीकांड पर DM ने अपने बयान में कहा कि, दीनदयाल चौक पर जो उपद्रव और फायरिंग की घटना हुई थी, उसके बाद हालात अब नियंत्रण में है। यह मुश्किल काम मुंगेर के लोगों के कारण ही संभव हो पाया था कि जिसके चलते चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और इसके लिए मुंगेर की जनता का करते हैं।” वहीं उन्होंने यह भी कहा कि, “कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बहुत एक बहुत बड़ी साजिश रची गई थी और उसी के चलते यह घटना घटी है जिसका बहुत जल्द ही खुलासा होगा। फिलहाल मुफस्सिल थानाध्यक्ष और बासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा कर लाइन हाजिर किया गया है। हम लोगों से अपील करते हैंकि सभी लोग अपने घरों में शांति से रहें और शांति व्यवस्था बनाने में हमारी मदद करें।” इसके साथ ही मुंगेर डीएम ने कहा है कि, “पुलिस पर फायरिंग का जो आरोप लगा है। उसमे एक स्पष्ट तौर पर कहूँगा कि किसी प्रकार के बल प्रयोग का कभी कोई आदेश नहीं दिया गया था और हमने पुलिस पर लगे आरोपों की जांच के लिए टीम एक टीम गठित कर दी है। यदि पुलिस से कोई लापरवाही हुई है तो इसकी कड़ी सजा मिलेगी।”

