रसोई Bytes: घर पर बनाएं मजेदार ‘अंडे के कोफ्ते’, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर बनाएं मजेदार 'अंडे के कोफ्ते', ये रही रेसिपी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Ande Ke Kofte Recipe – अगर आप अंडे खाने के शौक़ीन है तो आपके लिए  ‘अंडे के कोफ्ते’ बहुत बढ़िया रेसिपी रहेगी, ये खाने में बेहद ही लाजवाब है और साथ ही आसानी से बन भी जाती है। तो चलिए फिर बिना देर किए जानते है इस टेस्टी रेसिपी को। 

Read also; रसोई Bytes: घर पर तैयार करे बची हुई दाल से पकौड़े, लगेंगे जबरदस्त!

अंडे के कोफ्ते सामग्री :

कोफ्ते – उबालकर कद्दूकस किए हुए 5 अंडे, कद्दूकस किया हुआ 50 ग्राम पनीर, हरी मिर्च  2-3 कटी हुई, कटा हुआ 1/2 इंच अदरक,  1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/3 कप कॉर्नफ्लोर, 1 अंडा फेंटा हुआ, स्वादानुसार नमक,  काली मिर्च, तेल। 

करी – 1 टेबलस्पून घी, 1 टीस्पून तेल, 1 टीस्पून जीरा, 2 छोटी इलायची, 3 प्याज कटे हुए, 5-6 लहसुन की कली, 1 इंच अदरक का टुकड़ा कटा हुआ, 1-2 हरी मिर्च, 8-9 काजू, 3-4 टमाटर, स्वादानुसार नमक, 200 मिली पानी

ग्रेवी – 1 टेबलस्पून घी, 1 टीस्पून तेल, 2-3 चीरी हुई हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/4 टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून गरम मसाला, आधा कप फ्रेश क्रीम, और 1 टेबलस्पून ताजा धनिया।

अंडे के कोफ्ते रेसिपी (Ande Ke Kofte Recipe) –

पहले कोफ्ते की सभी सामग्री अच्छी तरह मिक्स कर ले और हाथों में तेल लगाकर मिश्रण को कोफ्ते का आकार दें साथ ही तेल में तल लें। अब कड़ाही में घी-तेल गरम करें और जीरा, प्याज, छोटी इलायची भूनें। 5 मिनट बाद करी की सामग्री की सारी चीज़ें मिलाकर 10 मिनट पका लें। फिर मिश्रण ठंडा दे और जब  ठंडा हो जाए तब पीसकर मसाला छानें।

Read also: रसोई Bytes: घर पर ही तैयार करे मजेदार आम पना, ये रही रेसिपी!

इसके बाद ग्रेवी के लिए पैन में घी-तेल गर्म करें और अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी मिलाएं। मसाले जब अच्छी तरह मिल जाए तब उसमे दो चम्मच पानी डालें और छाना हुआ मसाला मिलाएं। बस फिर आधा मिनट के बाद कोफ्ते डालकर एक उबाल दें। लीजिए तैयार है अंडे के कोफ्ते, इसे आप हरा धनिया, गरम मसाला डालकर सर्व करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related