रसोई Bytes: बढ़ाए अपनी इम्यूनिटी, खाएं अमरूद का सलाद!

रसोई Bytesरसोई Bytes: बढ़ाए अपनी इम्यूनिटी, खाएं अमरूद का सलाद!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Amrood Ki Chaat Recipe –  आज हम आपको हेल्‍दी अमरूद का सलाद की रेसिपी बताएंगे, जो की खाने में बेहद लाजवाब है।  ये आसानी से बना सकती हैं और साथ ही ये टेस्‍टी होने के साथ-साथ हेल्‍दी भी है। ये बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्‍चों को भी बेहद पसंद आएगी। चलिए जानते है इस रेसिपी के बारे में। 

अमरूद का सलाद सामग्री  – अमरूद, ब्रोकली, गाजर, बीन्स, पनीर, भुना जीरा, सेंधा नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च और काली मिर्च। 

Read also: रसोई Bytes: पनीर का मीठा खुरमा होता है लाजवाब, ये है रेसिपी!

अमरूद का सलाद रेसिपी (Amrood Ki Chaat Recipe) –  

पहले  2 अमरूद लें, अब अमरूद को अच्छे से साफ करके छोटे टुकड़ो में काट लें। अब बाउल में इन अमरूद के टुकड़ो को डालें और  एक ब्रोकली लें इसे भी टुकड़ो में काट लें। फिर गाजर लें, इसे धोकर छील लें और  छोटे टुकड़ो में काट कर बाउल में डालें। इसके बाद, बीन्स और पनीर लें और दोनों को काटकर बाउल में डालें। इन सभी मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें, फिर जीरा का भूनकर पाउडर बना लें और बाउल में जीरा, लाल मिर्च, काली मिर्च, चाट मसाला, और नमक डालकर मिक्स कर लें। बस लीजिये तैयार है आपका हेल्दी और टेस्टी अमरूद का सलाद। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related