जल्द ही बढ़ेगी उप्र में मुख्यमंत्री Kanya Sumangla Yojana की धनराशि

न्यूज़जल्द ही बढ़ेगी उप्र में मुख्यमंत्री Kanya Sumangla Yojana की धनराशि

Date:

मेरठ। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जल्द ही लाभार्थियों को सरकारी की ओर बढ़ी हुई राशि उपलब्ध कराई जाएगी। महिला कल्याण विभाग ने चुनाव दौरान भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में यह वादा किया था कि ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के लाभार्थियों की धनराशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया जाएगा। चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार भी बना ली है। अब उसी संकल्प पत्र में किए गए अपने वादे को पूरा करने के लिए सरकार और विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अनुसार अब लाभार्थियों को दी जाने वाली राशि में वृद्धि किए जाने की तैयारी हो रही है। 

Read also: BJP vs SP: उप्र की टोपी सियासत में कूदी भाजपा,भगवा टोपी में नजर आ रहे भाजपाई

इसी के तहत समाज कल्याण विभाग ने अब शुरूआती 100 दिनों में निराश्रित महिलाओं को मिलने वाली पहली तिमाही पेंशन राशि 930 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। योजना के नए लाभार्थियों को इसका लाभ देने के लिए स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विभाग द्वारा पूर्व से संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में राशि जल्द से जल्द भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा एक नई पहल के तहत बच्चों की देखरेख करने वाली संस्थाओं की मानि​टरिंग के लिए ‘मिशन वात्सल्य योजना’ के नाम से एक नई योजना की शुरूआत जल्द की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related