अमिताभ ने एक फिल्म नहीं बनने पर जताया अफसोस

बॉलीवुडअमिताभ ने एक फिल्म नहीं बनने पर जताया अफसोस

Date:


अमिताभ ने एक फिल्म नहीं बनने पर जताया अफसोस

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक फिल्म के नहीं बन पाने पर अफसोस जताया है।

अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये पांच दशक हो गये हैं और इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक फिल्म में काम न कर पाने का अफसोस जताया है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें फिल्म से उनका लुक नजर आ रहा है।

अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “वो फिल्म जो कभी नहीं बनी। फोटोशूट हो गया, टाइटल मिल गया और मुझे फिल्म के लिए लुक भी मिल गया लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म नहीं बन सकी, दुखद।”

https://www.instagram.com/p/CIL3Xb5Bo9C/

अमिताभ की आने वाली फिल्मों में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र, इमरान हाशिमी के साथ फिल्म चेहरे और झुंड शामिल है। अमिताभ इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन होस्ट कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...