Rewrite History: अमित शाह ने कही देश का इतिहास फिर से लिखने की बात

नेशनलRewrite History: अमित शाह ने कही देश का इतिहास फिर से लिखने...

Date:

केंद्र की भाजपा सरकार पर विपक्ष अक्सर इतिहास को तोड़ने मरोड़ने का आरोप लगाता रहा है, काँग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां जहाँ वीर सावरकर को माफीवीर की संज्ञा देती हैं वहीँ भाजपा उन्हें एक महान स्वतंत्रता सेनानी मानती है. इसी परिपेक्ष्य में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर कहा कि औपनिवेशिक अतीत के सभी अवशेषों से छुटकारा पाने के इरादे के अनुरूप, इतिहास को औपनिवेशिक अतीत से मुक्त करना सबसे महत्वपूर्ण है. अब भारतीय परिप्रेक्ष्य से इतिहास लिखने का समय आ गया है और ऐसा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

सशस्त्र क्रांति के योगदान को कम नहीं किया जा सकता

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता में अहिंसक संघर्ष का बड़ा योगदान था यह सही है लेकिन यह नरेटिव बनाना कि इसमें दूसरों की कोई भूमिका नहीं थी, गलत है. अमित शाह ने कहा कि सशस्त्र क्रांति की समानांतर धारा के बिना आजादी पाने में कई और दशक लग जाते. हमें यह समझना होगा कि लाखों लोगों के बलिदान और रक्तपात के बाद हमें आज़ादी मिली है, कोई अनुदान के रूप में नहीं. आज़ादी की कथा में एक नरेटिव को जनता में वर्षों से स्थापित किया गया और जनता पर इस दृष्टिकोण को थोपा गया है.

इतिहास को यथार्थवादी बनाना होगा

अमित शाह ने कहा वो ये नहीं कहते कि स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसक संघर्ष की कोई भूमिका नहीं है. आज़ादी पाने में इसका बहुत बड़ा योगदान है लेकिन सशस्त्र क्रांति का अपना महत्त्व है इसकी नींव 1857 की क्रांति में रखी गयी थी. अमित शाह ने कहा कि यह सरकार के साथ ही इतिहासकारों की भी जिम्मेदारी है कि वो नई पीढ़ी के सामने सही ऐतिहासिक तथ्यों को रखें. भाजपा नेता ने कहा कि इतिहास को अंग्रेज़ों के चश्मे से लिखा गया. अमित शाह ने कहा कि लोग इतिहास को तोड़ने मरोड़ने की बात कहते हैं लेकिन अब हम इसे सही तरीके से लिखेंगे और हमें कोई रोक नहीं सकता, इतिहास को यथार्थवादी बनाना होगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...