Amit Shah का दावा, पूर्वोत्तर से उग्रवाद और कश्मीर से आतंकवाद को भगाया

पॉलिटिक्सAmit Shah का दावा, पूर्वोत्तर से उग्रवाद और कश्मीर से आतंकवाद को...

Date:

नागपुर में एक कार्यक्रम में अमृत काल के तीन बड़े उद्देश्यों की व्याख्या करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि पूर्वोत्तर के उग्रवाद और कश्मीर के आतंवाद पर 80 प्रतिशत काबू पाया जा चूका है. शाह ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी के मज़बूत इरादों की वजह से ही संभव हुआ है. 2014 से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों में उग्रवाद चरम पर था और कश्मीर में आतंकी घटनाएं एक आम बात थी.

बताये अमृतकाल के तीन उद्देश्य

कार्यक्रम में अमृत काल के तीन बड़े उद्देश्यों की व्याख्या करते हुएअमित शाह ने कहा कि पहला लक्ष्य वर्तमान पीढ़ी के सामने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को प्रदर्शित करना है। दूसरा लक्ष्य पिछले 75 साल के दौरान देश ने जो प्रगति किया है उसको सभी लोगों के सामने लाना है और तीसरा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत आने वाले 25 साल में सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर पहुंचे।

60 प्रतिशत क्षेत्र से AFSPA हटाया

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद पर लगाम लगने की वजह से है पिछले एक साल के दौरान करीब 1.8 लाख करोड़ से अधिक टूरिस्ट आए. उन्होंने कहा कि मोदी जी के राज में कश्मीर में पिछले तीन साल में लगभग 12 हज़ार करोड़ का निवेश आया जबकि इतनाही निवेश पिछले 70 साल के दौरान कश्मीर में आया था। उन्होंने कहा कि उग्रवाद में कमी की वजह से ही पूर्वोत्तर के लगभग 60 प्रतिशत क्षेत्र से AFSPA को वापस ले लिया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 70 प्रतिशत आत्मनिर्भरता के साथ रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...