Jharkhand Politics: झारखण्ड में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल

पॉलिटिक्सJharkhand Politics: झारखण्ड में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल

Date:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झारखंड दौरे से सियासी सरगर्मियां एक बार फिर से तेज हो गई हैं। आज चाईबासा में भाजपा के चाणक्य ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार का बिगुल बजा दिया है। अमित शाह ने आज चाईबासा में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हेमंत सोरेन पर झारखंड को तबाह करने आरोप लगाते हुए कहा कि जब हमारी सरकार थी तो यहां शिक्षा और बिजली पर काम शुरू किया गया था लेकिन इस सरकार ने राज्य को तबाह कर के रख दिया।

राज्य को बर्बाद कर रहे हैं हेमंत सोरेन

अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन राज्य को बर्बाद करने पर तुले हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड की भलाई के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कि जनता खुश हो। अमित शाह ने सवाल किया कि आपने क्षेत्र के लिए अगर कोई विकास किया है तो यह बात झारखंड के लोगों को बता दीजिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने ज़िम्मेदारियों से भाग रहे हैं, आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है. हेमंत सोरेन पर वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता आपको माफ नहीं करेगी।

आदिवासी विरोधी है हेमंत सरकार

भाजपा के चाणक्य ने कहा कि आज प्रदेश में आदिवासी विरोधी सरकार है। मुख्यमंत्री जनजाति के होते हुए भी उन्ही के विरोध में खड़े हैं. झारखण्ड में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। अमित शाह ने कहा आज प्रदेश में जमकर घुसपैठ हो रही है इसकी ज़िम्मेदारी क्या राज्य सरकार की नहीं है लेकिन हेमंत जी तो वोट बैंक की राजनीति में लगे हुए हैं, उन्हें 2024 में इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा, जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी. गृह मंत्री ने कहा कि आदिवासियों की वास्तविक हितैषी केंद्र सरकार है, हेमंत सोरेन की आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच अलगाव पैदा करने और उन्हें बाँटने की राजनीति सफल नहीं होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...