World Bank President: भारत मूल के अमेरिकी नागरिक अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने शुक्रवार को वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। अजय बंगा इसी के साथ ही दो वैश्विक वित्तीय संस्थानों वर्ल्ड बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बने हैं। वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने 3 मई को बंगा को वर्ल्ड बैंक के 14वें अध्यक्ष के तौर पर चुना था। अजय बंगा का कार्यकाल अब पांच साल तक के लिए होगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी 2023 में घोषणा की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि विश्व बैंक के नए अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका अजय बंगा को नामित करेगा। विश्व बैंक ने शुक्रवार को बंगा की मुख्यालय में प्रवेश करते हुए की फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया। जिसमें लिखा है कि हमारे साथ मिलकर वर्ल्ड बैंक समूह के नए अध्यक्ष अजय बंगा का स्वागत करें। हम गरीबी से मुक्त दुनिया बनाने के लिए हर पल प्रतिबद्ध हैं।’
IMF की प्रबंध निदेशक ने किया ट्वीट
IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने भी ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं अजय बंगा को शुभकामनाएं देती हूं। क्योंकि वह आज विश्च बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में अपनी नई भूमिका ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अच्छा करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमारे संस्थानों के बीच गहरी साझेदारी जारी रखने की आशा करती हूं।’
अजय बंगा विश्व बैंक की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। वह डेविड मालपास के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं। जिन्होंने फरवरी में अपना इस्तीफा देने का फैसला लिया था। अजय बंगा इससे पहले जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन चुने गए थे। उससे पहले वह वैश्विक कंपनी मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। मास्टरकार्ड में पूरे विश्व में 24,000 कर्मचारी काम करते हैं।

