भारत को अनुदान के तौर पर वेंटिलेटर्स देगा अमेरिका

इंटरनेशनलभारत को अनुदान के तौर पर वेंटिलेटर्स देगा अमेरिका

Date:


भारत को अनुदान के तौर पर वेंटिलेटर्स देगा अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे भारत को अनुदान के तौर पर वेंटिलेटर्स देंगे। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, मुझे गर्व है कि अमेरिका भारत के मेरे दोस्तों को वेंटिलेटर्स का दान करेगा। हम इस महामारी के दौर में भारत के साथ हर वक्त खड़े हैं। हम लोग वैक्सीन बनाने में भी एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, हम साथ मिलकर कोरोना जैसे दुश्मन को मात देंगे।

वहीं, भारतीय-अमेरिकी को महान वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ता बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका साथ मिल कर कोविड-19 का टीका विकसित करने में जुटे हुए हैं। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका विकसित होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ ही समय पहले भारत से लौटा हूं और हम भारत के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। अमेरिका में भारतीय बहुत बड़ी संख्या में हैं और आप जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं उनमे से कई लोग टीका विकसित करने में जुटे हुए हैं। बेहतरीन वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ता।’’

बता दें कि इससे पहले भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा भेजा था। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड टंप की ओर से भारत को मलेरियारोधी दवाओं के अमेरिका के निर्यात करने संबंधी ‘चेतावनी’ के बाद सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...