औरैया में 24 मजदूरों की मौत, दो ट्रकों में हुई टक्कर

उत्तर प्रदेशऔरैया में 24 मजदूरों की मौत, दो ट्रकों में हुई टक्कर

Date:


औरैया में 24 मजदूरों की मौत, दो ट्रकों में हुई टक्कर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के औरैया में गांव लौट रहे मजदूरों से साथ भीषण हादसा हुआ है. एक चाय की दुकान पर खड़े मजदूरों पर एक ट्रॉलर पलटने से 23 मजदूरों की मौत हो गई है. हादसे में 35 मजदूर घायल हैं. हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हुआ है. ट्रालर में चूना लदा था. बताया जा रहा है हादसे के शिकार मजदूर भी एक ट्रक से दिल्ली से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जा रहे थे.

देश में कोरोना संकट के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है. लॉकडाउन की वजह से देश में यातायात सेवाएं ठप हैं. जिसके चलते प्रवासी मजदूरों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. हालात से परेशान मजदूर अब पलायन करने को मजबूर हो गए हैं. इस भीषण पलायन के दौर में देश में अब तक कई मजदूर चलते-चलते रोड और ट्रेन एक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं.

बता दें कि कल उत्तर प्रदेश के जालौन में ही प्रवासी मजदूरों से भरी DCM गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 मजदूर घायल हो गए थे. प्रवासी मजदूर मुंबई से लौट रहे थे. डीसीएम में 46 प्रवासी मजदूर सवार थे.

लॉकडाउन के बीच हाईवे पर इन दिनों दर्द का अंतहीन सिलसिला चल रहा है. रोजी-रोटी के संकट के बीच प्रवासी मजदूर भयानक हालातों में अपने घरों को लौट रहे हैं. मजदूरों के पलायन की चौंकाने वाली तस्वीरें हर दिन सामने आ रही हैं. हालात इतने बदतर हैं कि सामान ढोने वाले ट्रकों में मजदूरों की ढुलाई हो रही है. पलायन कर रहे ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. वहीं पंजाब और हरियाणा से भी मजदूर पैदल ही हजारों किलोमीटर का सफर कर अपने घरों को लौट ने पर मजबूर हैं.

मुआवज़े का एलान

औरैया हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का एलान कर दिया है. मृतकों के परिवार को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. कानपुर और औरैया की सीमा के दो थानाध्यक्षों को भी निलंबित कर दिया गया है.

राहुल गाँधी ने संवेदना प्रकट की
उतर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं।मृतकों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

अखिलेश ने मृतकों के लिए मांगे 10 लाख रूपये
घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के मारे जाने की ख़बरें दिल दहलानेवाली हैं. मूलत: ये वो लोग हैं जो घर चलाते थे. इसलिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख रु की मदद पहुँचाएगी. नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए निष्ठुर भाजपा सरकार भी प्रति मृतक 10 लाख रु की राशि दे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related