पाकिस्तान की इस करतूत से आगबबूला हुए अमेरिका ने नेताओं की लगाई क्लास

इंटरनेशनलपाकिस्तान की इस करतूत से आगबबूला हुए अमेरिका ने नेताओं की लगाई...

Date:

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भ्रष्टाचार की एक ऐसी करतूत सामने आई है। जिसे सुनने के बाद अमेरिका भी आगबबूला हो गया। पाकिस्तान में आई बाढ़ से बचाव के लिए अमेरिका ने राहत फंड दिया था। इस राहत फंड को पाकिस्तानी नेताओं और अधिकारियों ने लूट-खसोट कर पचा लिया। जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया। इसकी जानकारी जब अमेरिका को हुई तो अमेरिकी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता नेड प्राइस ने पाकिस्तान के नेताओं और सरकार की क्लास लगा दी है। प्राइस ने कहा कि अमेरिका इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और दुनिया के किसी देश में हम भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं करेंगे। प्राइस ने कहा कि अमेरिका दुनिया में त्रासदी झेल रहे देशों की मदद करता है। हम उनकी सुरक्षा के लिए वित्तीय सहायता भेजते हैं लेकिन इस तरह से भ्रष्टाचार बहुत गंभीर मामला है। हम आंकलन करके इसमें आगे कार्रवाई पर विचार करेंगे।

भ्रष्टाचार को गंभीर बताते हुए नेड प्राइस ने कहा हमने पर्याप्त ट्रैकिंग तंत्र की निगरानी की है। प्राइस ने कहा कि टीम के सदस्य क्षेत्र में कार्यक्रमों की निगरानी के लिए यात्राएं करते हैं। हमारे पास आपदा सहायता प्रतिक्रिया टीम भी है जिसे डार्ट कहते है और उनके सदस्य सिंध प्रांत के बलूचिस्तान में 10 से अधिक बाढ़ प्रभावित जिलों की यात्रा पर हैं।

बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान को बाढ़ राहत के नाम पर 460 करोड़ रुपये की खाद्य सुरक्षा सहायता के अलावा 75 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इसी के साथ ही अमेरिका ने विनाशकारी बाढ़ के कारण पाकिस्तान में हुई तबाही और जानमाल के नुकसान पर दुख भी व्यक्त किया था। लेकिन इस तरह से पाकिस्तान में हुए भ्रष्टाचार ने अमेरिका को बड़ा झटका दे दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...