Amazon Prime का ये सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान हुआ बंद , जाने इसके पीछे की वजह

टेक्नोलॉजीAmazon Prime का ये सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान हुआ बंद , जाने...

Date:


Amazon Prime का ये सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान हुआ बंद , जाने इसके पीछे की वजह

Amazon ने अपने सबसे सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान को बंद करने का ऐलान किया है, अब यूजर Amazon Prime का 129 रुपये वाला सब्सक्रिप्सशन प्लान नहीं ले पाएंगे | और इसके साथ ही Amazon ने अपनी मुफ्त ट्रायल सर्विस को बंद कर दिया है | 

क्यों बंद किया 

Amazon Prime ने ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नये नियम की वजह से किया है |  RBI ने बैंकों के लिए ऑटो डेबिट के नए नियमों का पालन करने के लिए डेडलाइन बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 कर दिया है और साथ ही वेरिफिकेशन के लिए अतिरिक्त उपायों को अनिवार्य किया गया है। सीधा मतलब ये है की कार्ड या प्रीपेड पेमेंट इंस्‍ट्रूमेंट (PPI) या यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का उपयोग कर ऑटोमैटिक रेकरिंग पेमेंट की व्यवस्था में अगर एएफए का अनुपालन नहीं हो रहा है, तो वह व्यवस्था 30 सितंबर 2021 से जारी नहीं रहेगी। 

Read also: प्लाज्मा देने के नाम पर सोशल साइट पर की ठगी

इस  सबसे सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान को बंद करने के बाद Amazon Prime ने 329 रुपये का तीन माह का रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराया है , और  सालाना सब्सक्रिप्शन प्लान 999 रुपये में उपलब्ध रहेगा। आपको बता दे Amazon ने भारत में एक नई miniTV वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को लॉन्च किया है, और जल्द ही ये iOS और मोबाइल वेब में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related