कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते हमारा जीवन थोड़ा मुश्किल हो गया है लेकिन विश्वास रखिये सब जल्दी ठीक होगा | इसके अलावा कोरोना काल में सपरिवार स्वस्थ रहने के लिए इन टिप्स को फॉलो करे –
गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिस वजह से डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। तो कोशिश करे की पानी अधिक पिएं | डॉक्टर्स की माने तो 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए |
कोरोना वायरस के बचाव के लिए मास्क पहने अगर जरूरत पड़े तो घर में भी मास्क पहनें। सामाजिक दूरी का पालन करें, हाथों को धोएं। इसके साथ आप कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं।
Read also: यूपी पर पड़ी ब्लैक फंगस की काली छाया
इम्यून सिस्टम को मजबूत रखे , इसको मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार ले | कोशिश करे की अपनी डाइट में विटामिन-सी, फाइबर और प्रोटीन युक्त फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें।
अपने परिवार के सभी सदस्यों को एक्सरसाइज करने के लिए कहे | रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर में सुचारू रूप से रक्त संचार होता है |

