जल्द ही आपको अमेजन पर फाॅर्मूला वन रेस की स्ट्रीमिंग सर्विस मिलेगी, यहां जाने पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीजल्द ही आपको अमेजन पर फाॅर्मूला वन रेस की स्ट्रीमिंग सर्विस मिलेगी,...

Date:


जल्द ही आपको अमेजन पर फाॅर्मूला वन रेस की स्ट्रीमिंग सर्विस मिलेगी, यहां जाने पूरी डिटेल्स

 फाॅर्मूला वन रेस के शौकीन हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। क्योंकि जल्द ही अमेजन पर रेस की स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू की जा सकती है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार अमेजन और फाॅर्मूला वन इस विषय पर बातचीत कर रहेे हैं और जल्द ही इस बातचीत का रिजल्ट सामने आ सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर दोनों कंपनियों की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है।  

रिपोर्ट के अनुसार फाॅर्मूला ई का सीजन ओपनिंग डबल हेडर सैंटियागो, चिली में 16 और 17 जनवरी के बीच आयोजित होने वाला था। लेकिन देश ने यूनाइटेड किंगडम के साथ अपनी सीमाओं को बंद करने के बाद स्थगित कर दिया। लेकिन जल्द ही इसकी नई डेट को लेकर घोषणा की जा सकती है। बता दें कि फाॅर्मूला ई टीम यूके बेस्ड है और फिलहाल रेस के लिए चिली ट्रैवल नहीं कर सकती।

रिपोर्ट के अनुसार एफ1 को कोरोना महामारी के कारण पहले नौ महीनों में 363 मिलियन डाॅलर का नुकसान हुआ। जिसके बाद लिबर्टी मीडिया को अप्रैल के महीने में अपने आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए मजबूर किया गया और 1.4 बिलियन डाॅलर नकदी दी गई। 

फाॅर्मूला 1 ने अपने बयान में कहा कि सैंटियागो नगरपालिका के परामर्श से सैंटियागो ई-प्रिक्स को स्थगित करने का फैसला लिया गया। ‘यह रेस अब 16 और 17 जनवरी को एक डबल हेडर के रूप में आयोजित नहीं होगी और जल्द ही हम रेस के लिए शहर और डेट दोनों की घोषणा करेेंगे। लेकिन यह स्पष्ट है कि रेस का आयोजन 2021 की पहली तिमाही में ही किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related