अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से, बच्चों और बुज़ुर्गों को अनुमति नहीं

फीचर्डअमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से, बच्चों और बुज़ुर्गों को अनुमति नहीं

Date:


अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से, बच्चों और बुज़ुर्गों को अनुमति नहीं

14 दिन की होगी यात्रा, कोरोना टेस्ट प्रमाण पत्र ज़रूरी

जम्मूः कोरोना के कारण इस बार की अमरनाथ यात्रा मात्रा 14 दिनों की होगी। यह 21 जुलाई को शुरू हो कर 3 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा को समाप्त होगी। शिरकत करने वालों के लिए शर्तों का ढेर है।

कोरोना प्रमाणपत्र ज़रूरी
14 साल से कम और 55 साल से अधिक आयु वालों को अनुमति नहीं होगी जबकि स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के अतिरिक्त कोरोना टेस्ट करवा कर उसका प्रमाणपत्र भी संलग्न करना होगा। श्रद्धालु बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगें लेकिन कितनी संख्या में करेंगें फिलहाल इसके प्रति जानकारी नहीं है।

बर्फ हटाने का काम शुरू
यह जानकारी श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि पवित्र गुफा तक के मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के पास कोरोना टेस्ट प्रमाणपत्र होना अनिवार्य होगा। यह प्रमाण पत्र जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने पर जांचें जाएंगे परंतु यात्रा शुरू करने की अनुमति देने से पहले वायरस के लिए क्रास-चेक भी किया जाएगा। इसके अलावा साधुओं को छोड़कर सभी तीर्थयात्रियों को यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण करना होगा। कितने लोगों का पंजीकरण होगा, फिलहाल तय नहीं है।

विशेष आरती का होगा लाइव टेलीकास्ट
बोर्ड बैठक में यह भी तय किया गया है कि कोरोना प्रकोप के कारण जो श्रद्धालु इस बार यात्रा पर आने से वंचित रह जाएंगें, उनके लिए भी व्यवस्था की गई है। 14 दिन की यात्रा अवधि के दौरान पवित्र गुफा में सुबह और शाम होने वाली विशेष आरती देश भर में लाइव टेलीकास्ट की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related