मेरठ में पाबंदी से राहत कहीं बन न जाए आफ़त

उत्तर प्रदेशमेरठ में पाबंदी से राहत कहीं बन न जाए आफ़त

Date:


मेरठ में पाबंदी से राहत कहीं बन न जाए आफ़त

  • आधी अधूरी तैयारी का दिखने लगा नजारा
  • सोशल डिस्टेंसिंग कई इलाकों में नहीं की गई मेन्टेन
  • रात 9 बजे तक की जा सकती है खरीददारी

मेरठ में कोविड-19 का प्रकोप कम नहीं हुआ है. इस बीच आधी-अधूरी तैयारी के साथ मेरठ में पाबंदी से राहत दे दी गई है. मार्केट खुलने के बाद जगह सोशल डिस्टेंसिंग टूटते हुए दिखी. पुलिस ने कुछ इलाकों में सख्ती दिखाई. कई जगह तो व्यापारी और पुलिसकर्मी आमने-सामने भी आ गए.अब पुलिस के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो कराना बड़ी चुनौती बन गया है.गौरतलब है कि जिले में कोरोना के आठ नए पॉजिटिव शुक्रवार को मिल थे. देर रात एक की मौत हो गई थी. मेेेेरठ में कुल 33 मौतें हो चुकी है. ऐसे में बड़ा संभावना है की मेरठ को आधी-अधूरी तैयारी से खोल देने से कोविड-19 के पेशेंट्स बढ़ जाएंगे.

नियमों के साथ खुलने थे बाजार
शनिवार से नियमों के साथ बाजार खोलने का आदेश था. लेकिन मेरठ में अचानक इतनी भीड़ उमड़ी की सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन नहीं की गई.जिन बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन करने की जगह है वहां डेली बाजार खुलेंगे. जो मार्केट घने इलाकों में है वहां उन्हें दो हिस्सों में बांटकर बारी-बारी से खोलने के आदेश दिए गए है. शनिवार को काफी संख्या में लोग बिना मास्क के भी घूमते दिखाई दिए.

मेरठ में पाबंदी से राहत कहीं बन न जाए आफ़त

कंटेनमेंट और बफर जोन में हैं ये प्रमुख बाजार, फिलहाल नहीं खुलेंगे
शहर में 64 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में चिह्नित किए हैं.आबूलेन, सदर के सभी बाजार, बांबे बाजार, शास्त्रीनगर स्थित मार्केट, शास्त्रीनगर सेक्टर 1,2,3,6, एल ब्लाक, के और जे ब्लाक, जाग्रति विहार, सूरजकुंड रोड स्पोट्र्स मार्केट, फूलबाग, पंचशील कालोनी, जयदेवी नगर, जैननगर, आनंदपुरी, कालियागढ़ी, गुप्ता कालोनी टीपी नगर, मेट्रो प्लाजा से मेवला फ्लाईओवर तक दिल्ली रोड, शंभूनगर, गुरुनानक नगर, शिवशक्ति नगर, माधवपुरम सेक्टर तीन, कबाड़ी बाजार, ईश्वरपुरी, शताब्दीनगर, बेगमपुल से मेहताब सिनेमा तक दिल्ली रोड, सोतीगंज, लालकुर्ती छोटा और बड़ा बाजार, लालकुर्ती पैठ मार्केट, बेगमपुल से बच्चापार्क तक, बुढाना गेट, शाहघासा बाजार, कोटला, बागपत गेट, जाटव गेट, प्रहलाद नगर, गोला कुआं, खैरनगर बाजार, खंदक, सुभाष बाजार और गुदड़ी का क्षेत्र कंटेनमेंट और बफर जोन में होने की वजह से फिलहाल नहीं खुलेगा.

क्या-क्या खुला?
किराना स्टोर, डेरी प्रोडक्ट, मेडिकल स्टोर, कंफेक्शनरी, सब्जी और फल की आपूर्ति

क्या नहीं खोला गया?
सिनेमा हॉल, मॉल, धार्मिक स्थल, स्कूल, कॉलेज

कंटेनमेंट जोन के अलावा क्या?

  • माल लाने ले जाने में ई परमिट की जरूरत नहीं होगी.
  • सभी सरकारी कार्यालयों में 100 प्रतिशत उपस्थिति.
  • औद्योगिक इकाइयां चल पाएंगी, दुकानें खोली गई
  • बाजार सुबह 9 से रात 9 बजे तक खोले जाएंगे.
  • विवाह मंडप खुलेंगे, लेकिन गेस्ट की संख्या 30 से ज्यादा नहीं होगी.
  • सैलून ब्यूटी पार्लन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा
  • पार्कों में घूमने का समय सुबह 5 से रात 8 बजे तक होगा.
  • आरोग्य सेतु व आयुष कवच का प्रयोग अनिवार्य होगा.
  • खेल परिसर में दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं होगी.
  • नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से खोले जाएंगे.

दो दिन फुल लॉकडाउन भी खत्म
डीएम अनिल ढींगरा ने शुक्रवार को बताया था कि अभी तक जिले में जारी सोमवार और गुरुवार को फुल लॉकडाउन की व्यवस्था भी खत्म कर दी गई है. सब्जी मंडी और नवीन मंडी में गतिविधियां पहले से निर्धारित किए गए शेड्यूल के मुताबिक ही चलेंगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related